Skip to main content

Posts

लो क सं घ र्ष !: साम्राज्यवाद के लिए आसान शिकार नहीं है ईरान-1

1. ईरान क्यों? -क्योंकि ईरान परमाणु बम बना रहा है; -क्योंकि ईरान में इस्लामिक कट्टरपंथ मौजूद है; -क्योंकि ईरान इजरायल पर हमला कर सकता है; -क्योंकि खुद जाॅर्ज बुष उसे शैतान की धुरी का हिस्सा घोषित कर चुके हैं, वगैरह.... कुछ इसी तरह के जवाबों से अमेरिकी और अमेरिकापरस्त लोग सच्चाई पर नकाब चढ़ाने की कोषिष करते हैं। अमेरिका की ईरान पर होने वाली इस खास नज़रे-इनायत को समझने के लिए पष्चिम एषिया की भौगोलिक, आर्थिक स्थितियों और उससे जुड़ी राजनीति को समझना और वहाँ के हालिया घटनाक्रम पर एक नजर डालनी जरूरी है। दुनिया से शैतानियत का खात्मा करने का संकल्प लेने वाले तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅर्ज बुष ने शैतानियत की धुरी (एक्सिस आॅफ इविल) के तौर पर जिन देषों की पहचान की थी, उनमें से इराक को उसकी सारी बेगुनाही के सबूतों के बावजूद लाषों से पाट दिया गया। दूसरा है उत्तरी कोरिया, जिसने अमेरिकी मंषाओं को समझकर अपने आपको एक परमाणु ताकत बना लिया है। आकार और ताकत के मानकों से देखा जाए तो अमेरिका और उत्तरी कोरिया की तुलना शेर और बिल्ली के रूपक से की जा सकती है। लेकिन अब शेर को बिल्ली पर हाथ डालने से पहल...

हंसी केतकी देख कर॥

हंसी केतकी देख कर॥ हंसमुख हुआ सरीर॥ न तो रीति थी॥ न बना समय विपरीत॥ भ्रमर अधिक आतुर था प्यासा॥ सूझ गयी क्या प्रीति॥ कलया कैसे ढँक गयी॥ रचना रची रंगीन॥ विनय किया हे पवन तुम॥ बह लो मेरे अधीन॥ आज पवन रस बरषे गा॥ आतुल ब्याकुल हीन भ्रमर भीर॥ आय कली में गरजे गा॥

गम देके चले गए॥

आये थे हमसे मिलने॥ गम देके चले गए॥ खुशिया लगी है हंसने॥ वे मिल के चले गए॥ जाते जाते बता गए॥ फिर ये पल नसीब हो॥ तुम मेरे करीब हो ॥ हम तेरे करीब हो॥ पचपन के ढके छोले का॥ आँचल उड़ा गए॥ आये थे हमसे मिलने॥ गम देके चले गए॥ खुशिया लगी है हंसने॥ वे मिल के चले गए॥ जाते जाते बता गए थे॥ सौभाग्य है हमारा॥ पूनम को पूणिमा को॥ हंसता दिखा नजारा॥ मेरे ही नीर में वे ॥ अमृत मिला गए॥ आये थे हमसे मिलने॥ गम देके चले गए॥ खुशिया लगी है हंसने॥ वे मिल के चले गए॥ जाते जाते बता गए॥ संगम में कैसे मिलना॥ खिलते हुए चमन में॥ फूलो के साथ मिलना॥ मेरी ही घुन में अपनी॥ सरगम मिला गए॥ आये थे हमसे मिलने॥ गम देके चले गए॥ खुशिया लगी है हंसने॥ वे मिल के चले गए॥

तेलुगू उपन्यास पर भारी हंगामा

अनिरुद्ध शर्मा नई दिल्ली. साहित्य अकादमी पुरस्कार समारोह में तेलुगू लेखक वाई लक्ष्मीप्रसाद की रचना ‘द्रोपदी’ को लेकर हिंदू मंच नामक संगठन ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप था कि इस उपन्यास में द्रोपदी के चरित्र को गलत व अपमानित तरीके से पेश किया गया है। पुरस्कार वितरण के क्रम में जैसे ही तेलुगू लेखक वाई लक्ष्मी प्रसाद का नाम लिया गया, संगठन के लोग अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे और द्रोपदी उपन्यास के विरोध की तख्तियां हवा में लहराने लगे। इतना ही नहीं, कार्यकर्ता मंच के करीब आ पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच पर चढ़ने से रोका। कुछ ही देर में समारोह में व्यवधान डालने वालों को पुलिस की मदद से सभागार से बाहर कर दिया गया, लेकिन वे सभागार के बाहर भी खड़े होकर नारे लगाते रहे और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। उधर, हंगामा शांत होने के बाद समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद लेखक लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि चार लोगों के हंगामा करने से वे डरने वाले नहीं हैं। वे अब तक 32 किताबें लिख चुके हैं। द्रोपदी उपन्यास के जरिए उनका उद्देश्य ही द्रोपदी को महान रूप देन...

लो क सं घ र्ष !:देश में नफरत की बात करने वालों के लिए सबक

एक बार फिर देश में अमनपसन्द नागरिकों ने फसाद फैलाने वालों को करारी शिकस्त दे दी और घृणा की राजनीति करने वालों को मुहब्बत का पैगाम देने के इरादे से बनाई गई शाहरूख खान की फिल्म ‘‘माई नेम इंज खान’’ के हक में अपार समर्थन देकर जनता ने करारा जवाब दे दिया है। देश में भाषा, क्षेत्रवाद व धर्म के नाम पर अलगाववाद का विष घोलने वाले लोगों के लिए यह अवश्य सबक ही कहा जायेगा। पहले देश के अमन पसन्द नागरिक ऐसी शक्तियों के विरूद्ध खुलकर आने से परहेज करते थे इसी कारण मुट्ठीभर उपद्रवियों की बुज़दिलाना हरकतों को बल मिलता था और बेकुसूरों पर जुल्म होता था। सामाजिक प्रदूषण फैलता था परन्तु अब यह अच्छा संकेत माना जाना चाहिए कि अमन पसन्द लोग आतंक फैलाने वालों व देश को बांटने का काम करने वालों के विरूद्ध मोर्चा संभालने निकल रहे हैं। इसमें मीडिया की भी भूमिका महत्वपूर्ण है। जिस प्रकार मीडिया ने इस बार साथ मिलकर शिवसेना व महाराष्ट्र निर्माण सेना के विरूद्ध मोर्चाबन्दी की है वैसे ही यदि धार्मिक द्वेष फैलाने वालों के विरूद्ध भी मीडिया करती तो शायद बाबरी मस्जिद विध्वंस काण्ड के दोषियों को कोई महत्व ना मिलता और वह हीरो ...

बचपन, आंखें नम हैं!!

फ़राज़ खान... आज भी याद है, वो बचपन जब परियों की कहानी हकीकत होती थीं। गुज़रते वक्त के साथ परियां कहानी हो गईं, एक खूबसूरत ख्वाब जिसे बचपन कहा था, खुशियां मां की वो मुस्कुराहट थी, डर उसका रूठ जाना था, अब्बा की दी अठन्नी होती थी कमाई, दादा की गोद में बिस्तर मस्ताना था। दादा के दालान की हरी घास में वो धूप का बहना, वो बारिश की पहलॊ बूंदों से मिट्टी की महक उड़ना, आज भी लगता है कि वो कल ही की बात है, अभी तो रात हुई है कल सुबह देखना वही नर्म हाथ तुम्हें उस गर्म कम्बल से उठायेंगे, खुद हल्के से गुनगुने पानी से नहलायेंगे, वो उजड़ा सा बस्ता लेकर मैं स्कूल को जाउंगा, सबक जो याद ना किया उस पे मार खाउंगा। पहले घण्टे में ही डब्बा खत्म, और खाने की घण्टी तक तो सब कुछ हज़म, उस अठन्नी का फ़िर वहीं काम आयेगा, उसका साथी भी मिला तो जमूरा समोसा भी खायेगा। ज़िन्दगी की रफ़्तार ने वो ख्वाब धुंधला कर दिया, उस अठन्नी का क्या कसूर था जो उसे फ़कीर की कटोरी में तन्हा छोड़ दिया, आज भी वो ठिठुरती है उस ठण्डी सर्द कटोरी में। एक वक्त रहती थी गर्म उम्मीद से भरी मासूम मुठ्ठी में। जब दिल की धढ़्कनों से हम रिश्ते पहचानते थ...

मुहब्बत कबाब है॥

मुहब्बत कबाब है॥ खाना पसंद करते है॥ यार जब बिछुड़ता है॥ हर पल आंसू गिरते है॥ खो जाती है लालिमा॥ चेहरा मुरझा जाता है॥ महकते उपवन में ॥ अन्धेरा नज़र आता है॥ किसी किसी के मुकद्दर में॥ फिर से कमल खिलते है॥