Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सत्यमेव जयते

सत्यजित ना होते तो सत्यमेव जयते ना होता।

आमिर खान की प्रस्तुति सत्यमेव जयते के 13 एपीसोड पूरे हो गए। इस शो के इंपैक्ट के ऊपर भी उन्होंने एक एपिसोड शूट किया है, जो जल्द प्रसारित होगा। सत्यमेव जयते की पूर्णाहुति कर आमिर खान अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए निकल चुके हैं। वे शिकागो में धूम-3 की शूटिंग करेंगे। सत्यमेव जयते के निर्देशक सत्यजित भटकल का काम अभी समाप्त नहीं हुआ है। वे इसे समेटने में लगे हैं। सत्यमेव जयते से निकलने में उन्हें और उनकी टीम को वक्त लगेगा। पिछले ढाई-तीन सालों से वे अपनी टीम के साथ इस स्पेशल शो की तैयारियों, शोध, अध्ययन और प्रस्तुति में लगे रहे। उनकी मेहनत और सोच का ही यह फल है कि सत्यमेव जयते टीवी का असरकारी प्रोग्राम साबित हुआ। हालांकि ऊपरी तौर पर सारा क्रेडिट आमिर खान ले गए और यही होता भी है। टीवी हो या फिल्म,उसके ऐंकर और कलाकारों को ही श्रेय मिलता है। सत्यमेव जयते भारतीय टीवी परिदृश्य का ऐसा पहला शो है, जिसने दर्शकों समेत ब्यूरोक्रेसी, सरकार और राजनीतिज्ञों को झकझोरा। सामाजिक मुद्दों और विषयों पर पहले भी शो आते रहे हैं, लेकिन सत्यमेव जयते की तरह सारगर्भित और प्रभावकारी शो और कोई नहीं आ पाया। शो में ...

{अ}सत्यमेव जयते।

सत्यमेव जयते का इंतज़ार मुझे बड़ी ही  शिद्दत  से था लेकिन  पहले हफ्ते  सत्यमेव जयते नहीं देख पाया शायद उस दिन मेरी नींद,मेरी शिद्दत पर भरी पड़ गयी,किस्मत ऐसी की दुसरे हफ्ते केवल आपरेटर धोखा दे गया,लेकिन मैंने दुसरे एपिसोड को जैसे तैसे यू-टूयूब पर देखा ।  सत्यमेव जयते में पूरी कोशिश की गयी थी की काम आमिर खान  या  राजकुमार हिरानी की तरह ही हो मतलब या तो सबको हंसा दो या रुला दो,जीत तुम्हारी है । यकीनन मैं  सत्यमेव जयते का सबसे बड़ा प्रशंसक हूँ इसलिए कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब की तलाश है ।           आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' में बचपन में यौन शोषण के शिकार हुए हरीश अय्यर अपने जीवन के बारे में बात कर रहे थे,उनकी बातों और हरकतों से मुझे कुछ अजीब सा लग रहा था,समझ नहीं आ रहा था की 18 तक यह साल का लड़का अपनी बात कैसे नहीं कह पाया ।  मन में हिसाब किताब चलने लगा की,मैं 14 ,15 या 16 साल में कितना परिपक्व हुआ था,और जवाब मिला की शायद 18 साल का इंतज़ार मुझे नहीं करना होता ।   खैर मन को समझाया की  हरीश अय्...

मुस्कान में दबी चीखों और सिसकियों को समझे,उन्‍हें यातना से निकालें ।

♦ आमिर खान … ब च्चों के यौन शोषण की घटनाओं पर शोध के दौरान मुझे एक बड़ी सीख तब मिली, जब मैंने अपनी विशेषज्ञ डॉ अनुजा गुप्ता से पूछा कि यौन शोषण का शिकार होने के बाद भी बच्चे अपने मां-बाप से उसके बारे में बताने में कठिनाई महसूस क्यों करते हैं? उनका जवाब था, ‘क्या हम बच्चों की सुनते हैं? क्या हम उनकी बात सुनने के लायक हैं?’ और यह वास्तव में एक बड़ा सवाल है। मेरा अपने बच्चों के साथ क्या संबंध है? क्या मैं अपने बच्चों से उनकी परेशानियां पूछता हूं? क्या वास्तव में बच्चों की बात सुनता हूं? क्या मैं जानता हूं कि मेरे बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा है? क्या मैं उसके भय, सपनों, उम्मीदों के बारे में जानता हूं? क्या वास्तव में मैं यह सब जानना भी चाहता हूं। क्या मैं अपने बच्चों का दोस्त हूं? हालांकि पहली पीढ़ी  की तुलना में हमारी पीढ़ी बच्चों के साथ अधिक बातचीत करती है। या कम से कम हम ऐसा मानना पसंद करते हैं… फिर भी हममें से कितने हैं जो अपने बच्चों के साथ मजबूती से जुड़े हैं? हममें से कितनों के पास एक स्वस्थ संबंध के लिए जरूरी समय और सोच है? सच्चाई यह है कि अगर आपका अपने बच्चों के...

भाग बोस डी के आमिर खान !

मुझे अब भी बचपन में पढ़े गए अखबारों के बीच के पन्नों पर छपे मेरी स्टोवस  क्लिनिक के वो विज्ञापन याद है जिनमे सुरक्षित गर्भपात के दावे किये जाते थे |मैंने आमिर खान का “सत्यमेव जयते भी देखा है और उनकी “देल्ही बेली भी देखी है |जिसमे हीरो बेशर्मी से “इसने मेरा चूसा है और मैंने इसकी ली है  “जैसे जुमले इस्तेमाल करता नजर आता है |आमिर खान इसी फिल्म में हमारे यहाँ बनारस में दी जाने वाली एक गाली  को  सीधे न कहकर उसे बोस डी के कहकर जनता का मनोरंजन करते हैं ,मनोरंजन उनके इस नए धारावहिक में भी हैं |दरअसल टेलीविजन ने हिन्दुस्तान में आंसुओं  को भी बाजार की चीज बना दिया है |किसी रियल्टी शो में डांस बाहर हो जाने के बाद रो रहे प्रतियोगी के आंसू हो ,चाहे जिंदगी लाइव की एंकर ऋचा अनिरुद्ध के आंसू हो या फिर आमिर खान के आंसू मैं इनमे कोई अंतर नहीं मानता |जितने आंसू ,उतनी टीआरपी ,उतनी बिकवाली |ये वो बाजार है जिसमे थका हार आदमी समय ,समाज और सरोकारों से जुडी बातों के लिए भी नायकों की तलाश करता हैं |भ्रूण हत्या रोकने के लिए आमिर खान ,की |कंडोम पहनने के लिए सनी लियोन की , साबुन के इस्...