Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तरक्की रोटी

बॉलीवुड में कपड़े उतारने की होड़

दुर्गेश उपाध्याय बीबीसी संवाददाता, मुंबई बॉलीवुड अभिनेताओं में कपड़े उतारने की होड़ सी लग गई है और अब इसमें नया नाम जुड़ गया है नील नितिन मुकेश का . इस चलन की शुरुआत हुई सलमान ख़ान से जो मौक़ा मिलते ही अपनी क़मीज़ उतारने से नहीं चूकते. वहीं जॉन अब्राहम ने फ़िल्म 'दोस्‍ताना' में हद ही कर दी और उन्‍होंने तो अपनी पैंट तक उतार दी. ये तो थी पुरानी बात, लेकिन अब इस नंगेपन में नील नितिन मुकेश भी शामिल हो गए हैं. नील नितिन मुकेश ने वो कर दिखाया जिसे देखकर बॉलीवुड तो क्या हम और आप सकते में आ जाएंगे. नील नितिन मुकेश अपनी आने वाली फ़िल्म ‘जेल’ में दिखने वाले हैं बिल्कुल बिना कपड़ों के. विश्‍वास नहीं होता है लेकिन फ़िल्म की ये तस्वीर अब तो मीडिया में भी आ चुकी है. हाल ही में मीडिया से बातचीत में इस फ़िल्म के डाइरेक्टर मधुर भंडारकर ने बताया कि ये सीन काफ़ी सलीके से फ़िल्माया गया है और इसे देखकर कोई इसे भोंडा नहीं कह पाएगा. भई कुछ भी हो नील नितिन मुकेश की हिम्मत की दाद तो देनी ही पड़ेगी. *********************************************************** आगे पढ़ें के आगे यहाँ

कौन-कौन हो सकता है मनमोहन कैबिनेट में..

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अगली सरकार के स्वरूप को लेकर अपने विश्वस्त सहयोगियों से चर्चा शुरू कर दी है। यूपी में कांग्रेस को जिस तरह से उत्साहजनक परिणाम मिले हैं उसे देखते हुए राहुल गांधी के अलावा वहां से कई नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है। माना जा रहा है कि स्पष्ट जनादेश के चलते इस बार पहले की तुलना में साफ सुथरी छवि वाले, युवा और अनुभवी लोगों की मिली-जुली सशक्त कैबिनेट बनाने की कोशिश होगी। टीम में पीएम की पसंद के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की इच्छा भी नजर आएगी। कौन-कौन हैं दावेदार? प्रणब मुखर्जी, एके एंटनी ,पी चिदंबरम, कमलनाथ, सुशील कुमार शिंदे जैसे वरिष्ठ नेताआंे का दोबारा मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं मीराकुमार, कपिल सिब्बल को भी दोबारा जगह मिलने की आस है। गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में लिया जा सकता है। राज्य मंत्री जयराम रमेश के साथ ही जतिन प्रसाद, मध्य प्रदेश के कांतिलाल भूरिया और जयोतिरादित्य सिंधिया का ओहदा बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अजरुन सिंह क...