Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हावड़ा ब्रिज

हावड़ा ब्रिज-अभिज्ञात की लम्बी कविता

बंगाल में आये दिन बंद के दौरान किसी डायनासोर के अस्थिपंजर की तरह हावड़ा और कोलकाता के बीचोबीच हुगली नदी पर पड़ा रहता है हावड़ा ब्रिज जैसे सदियों पहले उसके अस्थिपंजर प्रवाहित किये गये हों हुगली में और वह अटक गया हो दोनों के बीच लेकिन यह क्या अचानक पता चला डायनासोर के पैर गायब थे जो शायद आये दिन बंद से ऊब चले गये हैं कहीं और किसी शहर में तफरीह करने या फिर अंतरिक्ष में होंगे कहीं जैसे बंद के कारण चला जाता है बहुत कुछ बहुत कुछ दबे पांव फिलहाल तो डायनासोर का अस्थिपंजर एक उपमा थी जो मेरे दुख से उपजी थी जिसका व्याकरण बंद के कारण हावड़ा ब्रिज की कराह की भाषा से बना था जिसे मैंने सुना उसी तरह जैसे पूरी आंतरिकता से सुनती हैं हुगली की लहरें क्या आपने गौर किया है बंद के दिन अधिक बेचैन हो जाती हैं हुगली की लहरें वे शामिल हो जाती हैं ब्रिज के दुख में बंद के दौरान हावड़ा ब्रिज से गुज़रना जैसे किसी बियाबान से गुज़रना है महानगर के बीचोबीच बंद के दौरान तेज़-तेज़ चलने लगती हैं हवाएं जैसे चल रही हों किसी की सांसें तेज़ तेज़ और उसके बचे रहने को लेकर उपजे मन में रह-रह कर सशंय बंद के दौरान बढ़ जाती है ब्रिज ...