Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पानी

जब शौच से उपजे सोना

जब कोई युवा पढ़ाई-लिखाई करके शहरों की ओर भागने की बजाय अपनी शिक्षा और नई सोच का उपयोग अपने गाँव, ज़मीन, अपने खेतों में करने लगे तो बदलाव की एक नई कहानी लिखने लगता है, ऐसे युवा यदि सरकार और संस्थाओं से सहयोग पा जाएं तो निश्चित ही क्रान्तिकारी परिवर्तन ला देते हैं। ऐसी ही एक कहानी है ‘जब शौच से उपजे सोना’ की और कहानी के नायक हैं युवा किसान श्याम मोहन त्यागी...... आर के श्रीनिवासन, डाऊनटूअर्थ की रपट अपने हरे-भरे खेतों की ओर उत्साह और खुशी से इशारा दिखाते हुए श्याम मोहन त्यागी बताते हैं “आसपास के खेतों के मुकाबले मेरी फ़सल ज्यादा अच्छी हुई है, कारण मानव मल-मूत्र की बनी खाद।“ अपने खेतों की ओर देखते हुए उनकी आंखों में चमक है। श्याम मोहन त्यागी गांव- असलतपुर, वाया भोपुरा मोड़, गाजियाबाद, के निवासी हैं। श्याम ने अपने खेतों में रासायनिक खादों का इस्तेमाल करना सन् 2006 से बन्द कर दिया था। खाद के लिये वह अपने गांव के सार्वजनिक शौचालय से मानव मल-मूत्र इकट्ठा करते हैं। चूंकि यह सार्वजनिक शौचालय "पर्यावरणमित्र शुष्क शौचालय" है, मल-मूत्र ठोस और द्रव रूप में अलग-अलग खुद-ब-खुद मिल जा...

ग़ज़ल--पानी चाँद पर

चाँद पर पानी ---डॉ श्याम गुप्त की ग़ज़ल----- मर गया जब से मनुज की आँख का पानी | हर कुए तालाब नद से चुक गया पानी | उसने पानी को किया बरबाद कुछ ऐसे, ढूँढता फ़िर रहगया हर राह पर पानी | उसने पानी का नहीं पानी रखा कोई , हर सुबह और शाम अब वह ढूँढता पानी | पानी-पानी होगया हर शख्स पानी के बिना, खोजने फ़िर चलदिया वह चाँद पर पानी | कुछ तसल्ली तो हुई,इक बूँद पानी मिलगया , पर न 'पानी मांग जाए' , चाँद का पानी | श्याम' पानी की व्यथा समझे जो पानीदार हो , 'पानी-पानी ' होरहा हर आँख का पानी || प्रस्तुतकर्ता Dr. shyam gupta

विषकन्याएं बनी वेश्याएं

तिल्दा-नेवरा. नगर में चार ऐसे वार्ड हैं, जहां 15 साल की लड़कियों से लेकर 50 साल की महिलाएं वेश्यावृति में संलग्न हैं। यहां के युवा, कमसिन से संपर्क बनाने के लालच में एड्स के मरीज होते जा रहे हैं। इस बात को सरकारी व निजी डाक्टर खुलकर बताते भी हैं। युवाओं को ऐसी लड़कियों से बचने की सलाह भी देते हैं, लेकिन यहां का हाल ऐसा है कि युवा इस बात को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसका नतीजा यह है कि एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। डाक्टरों की बात में सच्चई भी है, क्योंकि एड्स से युवाओं की मौत भी हो रही है।स्थानीय लोगों ने ऐसी महिलाओं को विषकन्या का नाम दिया है, जो एड्स के रूप में युवाओं को जहर दे रही हैं तथा खुद भी मौत के मुंह में समा रही हैं। एड्स से पीड़ित ऐसे कई विवाहित-अविवाहित हैं,ं जिनके नाम से चिकित्सक वाकिफ हैं। नाम उजागर नहीं करने की कानूनी बाध्यता के कारण यहां भी ऐसा नहीं किया जा रहा है। हथबंद के डा. जमाल कुरैशी का कहना है कि जब वे रिपोर्ट देखते हैं तो उनका दिल दहल जाता है कि कुछ देर की खुशी के लिए युवा पीढ़ी तेजी से एड्स के मरीज होते जा रहे हैं। डा. कुरैशी क...

टयूबवैलों के भरोसे विश्व प्राकृतिक धरोहर - घना पक्षी विहार

राजीव शर्मा,भरतपुर जल ही जीवन है,जल है तो कल है, जैसी बातें दिनों दिन अब आम आदमी के सामने यक्ष प्रश्न बन कर सामने आ रही है । गर्मी के दिनों में इसकी किल्लत के चलते इंसान तो चक्का जाम , मटका फोड प्रदर्शन कर प्रशासन के सामने अपनी मॉग को पूरी करने के लिए मशक्कत करता दिखाई पड रहा है ।मगर जल केवल इंसानों के लिए ही जीवन नहीं है और इसके न होने से इंसानों का ही कल असुरक्षित होगा ऐसा भी नहीं है। इसका उतना ही संबंध जल के जीवों , आसमान के परिंदों के साथ जंगली जानवरों के लिए भी है ,जो किसी के पास जाकर अपनी मॉग नहीं रख सकते तो क्या इंसान इतना मतलबी हो गया है कि वो प्रकृति के इन अनुपम उपहारों की चिंता ही करना छोडता चला जा रहा है या फिर उसने, इनके लिए पानी की व्यवस्था को भी अपनी राजनीति की एक सीढी मात्र बना लिया है।इतना ही नहीं आम आदमी ने भी अपने घर के आस पास के पेडों पर हमेशा की तरह पानी के परींडे लगाना बंद कर दिया है जिनसे पक्षी अपनी प्यास बुझा लिया करते थे। राजस्थान को अन्रर्तराश्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला केवलादेव घना पक्षी विहार अब अपने अस्तित्व के लिए संधर्ष करता नजर आ रहा है इसके प...

आगरा मे घोर संकट...!!

आ गरा मे घोर संकट आया हुआ है.... किसी भी चीज़ के लिए पानी नही है हर तरफ़ हाहाकार मचा हुआ है... यमुना एक पतली नाली का रूप ले चुकी है उसमे अब कुछ भी नहीं बचा है... पानी के लिए लडाई हो रही है हर तरफ़ बुरा हाल है॥ कुछ इलाको मे दिन मे ३ बार पानी आता है, वो लोग पाइप लगाकर अपना घर धोते है, और कुछ जगह पन्द्रह - पन्द्रह दिन तक पानी नही आता है, वहां लोग नहाने के लिए पानी की तलाश करते है। मैं भी ऐसे ही इलाके मे रहता हूँ जिसे "नाई की मंडी" कहते है, यहाँ पर पानी "शाहगंज वाटर टेंक" से सप्लाई होता है, हम सुबह तीन बजे उठते हैं और फिर पानी आने का इंतज़ार करते है, अगर पानी आता है तो सिर्फ़ चौराहे के पास जिनके घर है उन्हें मिल जाता है क्यूंकि उसमे इतना प्रेशर नही होता की वो अन्दर तक पहुच सके, आख़िर मे यह होता की "नाई की मंडी" के बीच मे पड़ने वाले "छोटा गालिब पुरा" के लोगो को जो तीन बजे सुबह से जाग रहे थे उन्हें सिर्फ़ दस से पन्द्रह मिनट पानी मिलता है... आगे पढ़े...