Skip to main content

Posts

Showing posts from October 13, 2010

प्रसिद्ध हिडिम्बा देवी मंदिर

        हिमाचल प्रदेश मै लकड़ी से बने हजारों साल पुराने विभिन्न देवी -देवतावो के बहुत  से मंदिर आज भी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओ के आकर्षण का केंद्र हैं ! इन्ही मै से एक है  - "हिडिम्बा मंदिर" जो हिमाचल का गोरव माना जाता है !                                 महाभारत के भीम का विवाह हिडिम्ब राक्षस की बहन हिडिम्बा से हुआ था ! भीम और हिडिम्बा के संयोग से उत्पन पुत्र घटोत्कच महाभारत युद्ध मै पांड्वो की और से अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुआ था ! महाभारत मै जेसे की वर्णन मिलता है , अपने आहार की खोज मै निकले हिडिम्ब राक्षस का भीम के साथ भीषण द्वन्द होता है और अंत मै भीम हिडिम्ब को मार देता है !इस घटना से दुखी हिडिम्ब की बहन हिडिम्बा कुंती समेत पांड्वो पर आक्रमण करना चाहती है किन्तु भीम का सरूप देख कर मोहित हो जाती है ! अंत मै माता कुंती की अनुमति से उसकी शादी भीम से हो जाती है ! इस एकाकिनी- युवती ने आत्मनिर्भरता के आदर्श को निभाते हुए पुत्र घटोत्कच का पालन - पोषण किया और समय आने पर कुरुक्षेत्र के मैदान मै प्राणोत्सर्ग के लिए उदार मन से बेटे को भेज दिया ! यह है ए