Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लस्सी

T-20: हारना ही था, आखिर मुगालते कब तक साथ देते...

कैसे गलतफहमियां और अतिआत्मविश्वास टीम इंडिया को ले डूबे, टूर्नामेंट से विदाई का बयास बनें कारणों के विश्लेषण का प्रयास... गलतफहमी नं 1 - हम सबसे बेहतर टी-20 टीम हैं। वास्ताविकता- हां हम सबसे बेहतर टी-20 टीम थे। पिछले कुछ सालों में जब हमने टी-20 वर्ल्डकप जीता था तब, उसके बाद कई टीमों ने हमें कई मौकों पर हराया था। फिर भी हम गलतफहमी का शिकार रहे। गलतफहमी नं 2 - हमें टी-20 का सर्वाधिक अनुभव है। वास्तविकता- पहले टी-20 वर्ल्डकप तक कोई भी टीम ठीकठाक तरीके से इस फार्मेट में खेलने का तरीका नहीं जानती थी। उसके बाद अन्य टीमों ने जहां अपने खेल में काफी सुधार किया वहीं हम लगातार इस मुगालते में रहे कि टी-20 में हम ही सबसे बेहतर हैं। यहां तक की हमने यह भी नहीं देखा कि उसके बाद दो आइपीएल सीजन हो चुके हैं इसमें काफी विदेशी खिलाड़ी खेले हैं। कई विदेशी कोचों ने यहां अनुभव प्राप्त किया है। इस बात तक को नजरअंदाज किया कि इन आइपीएल सीजनों में भारतीयों के समकक्ष ही विदेशी खिलाडि़यों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किय है। गलतफहमी नं 3 - टी-20 युवाओं का खेल है। हमारी टीम का औसत आयु सबसे कम है। वास्तविकता- आइपीएल में बुजु...

यू. पी. की लस्सी!!!

ग र्मी आ चुकी है और काफी जोर से आई है, इस तरह की गर्मी दिल और दिमाग को ठंडक देने के लिए लोग तरह - तरह के शीतल पेय इस्तेमाल करते है...आजकल तो सॉफ्ट ड्रिंक फैशन में हैं हर कोई गर्मी लगने पर इन्ही सॉफ्ट ड्रिंक्स का इस्तेमाल करता है जो किसी भी लिहाज़ से सही नहीं है, सेहत को फायदा होने के बजाये नुक्सान ही होता है. लेकिन हमारे हिन्दुस्तान में बहुत सारे ऐसे कुदरती शीतल पेय इस्तेमाल होते है जो बहुत फायदेमंद, बहुत स्वादिष्ट और बहुत ही ताकतवर होते हैं इन्ही शीतल पेय में से एक मशहूर पेय है "लस्सी". अब आप लोगो को यह बताने की ज़रुरत नहीं है की "लस्सी" कैसे बनती है और इसमें क्या - क्या चीजे इस्तेमाल होती है. "लस्सी" पंजाब की बहुत ही मशहूर है वहां की लस्सी का कोई मुकाबला नहीं हैं वहां तो तांम्बे का नौ इंच से लेकर बारह इंच तक का गिलास होता है, एक गिलास पीने के बाद और पीने का दिल करता है लेकिन पेट इजाज़त नहीं देता... अब मैं आपको यू.पी. की लस्सी के बारे में बताता हूँ, यू.पी. में हर शहर में लस्सी अलग ही तरह से बनती है तो हम सबसे पहले शुरुआत करते है राजधानी से.... ल...