एक समस्या पाकिस्तान की फौज को लेकर है जिसने पिछले दो दशक के दौरान एक ‘वैचारिक’ बाना धारण कर लिया है। इसकी शुरुआत जिया उल हक के जमाने में हुई थी जब धीरे-धीरे सेना का इस्लामी करण किया जाने लगा। सामयिक x गुरचरन दास पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान के खिलाफ पाकिस्तानी फौज की सफलता के बावजूद वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेरे एक पाकिस्तानी मित्र ने बताया कि इलाके के सम्पन्न लोग स्थिति के और भी बदतर होने से पहले ही इलाका छोड़ देना चाहते हैं। पाकिस्तान लंबे अर्से से अपने यहां तालिबान की उपस्थिति से इनकार करता आया है। अब अमेरिका के दबाव में आकर अंतत: उसने कार्रवाई शुरू की है। पाकिस्तान स्वयं में एक बहुत बड़ी समस्या है और मुझे लगता है कि बड़ी समस्या को छोटे-छोटे टुकड़ों मंे बांटकर देखना कहीं आसान होगा। मैं पाकिस्तान नामक बड़ी समस्या को चार छोटी-छोटी समस्याओं - तालिबान, पाकिस्तानी फौज, कश्मीर और उपमहाद्वीप में स्थाई शांति के रूप में बांटता हूं। सबसे पहले तालिबान से शुरुआत करते हैं। अफगानिस्तान में अफीम की खेती तालिबान के लिए धनराशि जुटाने का बड़ा स्रोत है। आखिर इसका समाधान क्य...