Skip to main content

Posts

Showing posts with the label हम युवा हैं ....

109 साल की उम्र में भी कायम है देशभक्ती का जज्बा

ग्वालियर। दिल में जज्बा हो तो किसी काम को करने के लिए उम्र आड़े नहीं आती। ग्वालियर में रहने वाले 109 साल के बुजुर्ग अपने शहर में लगी स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्तियों के रखरखाव में लगातार जुटे हैं। आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने योगदान दिया उनमें से एक है कक्का डोंगर सिंह। 109 साल के कक्का डोंगर सिंह आज भी युवाओं को इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि आजादी की जंग के नायकों को वे याद रखें क्योकि उनकी वजह से हम आजाद हैं। ये देन है उन वकील बैरिस्टर और बुद्धीजीवियों की जिन्होंने अपना सब कुछ खोकर हमें लोकतंत्र की तरफ भेजा और लोकतंत्र स्थापित किया। कक्का डोंगर सिंह ने आजादी के बाद कोशिश की कि ग्वालियर में उन महापुरषों की मुर्तियां लगायी जांए जिन्होंने आजादी की जंग का नेतृत्व किया उनकी कोशिशे रंग लायी। महात्मा गांधी, डॉक्टर अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, रानी लक्ष्मीबाई जैसी कई लोगों की प्रतिमाएं ग्वालियर में लगाई गईं। अब कक्का डोंगर सिंह इन मूर्तियों की लगातार खुद सफाई करते हैं। कक्का को अभी भी इस बात का मलाल है कि जब पूरा देश 15 अगस्त 1947 को आजादी का जश्न मना रहा था उसी दौरान रियासत कालीन ...

आमंत्रण

पिंक चड्डी वाले शर्मनाक आन्दोलन ... के विरोध में YUVA - Youth Unity for vibrant action॥ आज सुबह १० बजे दिल्ली विश्वविद्यालय , आर्ट्स फैकल्टी, विवेकानंद मूर्ती के सामने अपना विरोध प्रकट करने के लिए हजारों के संख्या में एकत्रित होने जा रहा है। आप सभी राष्ट्रवादी चिंतकों से अनुरोध है की इस विरोध यात्रा में सम्मिलित हो कर , ऐसे पतित विरोध प्रदर्शन की कायावाद को लगाम दें ! संपर्क करें कनिष्क कश्यप 9711411023