भारत की ग़लत तस्वीर की बात हो या असल जिंदगी की यहाँ लोगों का नजरिया ही विरोधी है इसी मुद्दे पर हम बात कर रहे है एक फ़िल्म को लेकर ! मुंबई की झोपड़पट्टी में रहने वाले एक लड़के की करोड़पति बनने की कहानी है, जिसने चार गोल्डन ग्लोब अवार्ड अपनी झोली में डाल लिये. फिल्म की स्टा र कास्ट मुंबई में जोरशोर से इस फिल्म का प्रचार करने में जुटी है लेकिन रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म विवाद में फंस गई है.कुछ लोगों को फिल्म के नाम पर ऐताराज है कि झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों के लिए 'डॉग' शब्द का इस्तेमाल क्यों किया गया. पटना में एक शख्स ने सीजीएम कोर्ट में बाकायदा एक याचिका दर्ज करा दी है. मानवाधिकार आयोग, सेंसर बोर्ड और झुग्गी संघर्ष मोर्चा को भी चिट्ठी लिख दी गई है.याचिकाकर्ता की वकील श्रुति सिंह ने कहा कि यह नाम मानवीय मूल्यों के खिलाफ है. याचिका में फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के किरदार अनिल कपूर और संगीतकार ए आर रहमान के खिलाफ आइपीसी की धारा 504 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है. सपना तिवारी- का जन्म इंदौर में हुआ है और वे अभी मीडिया में एक फ़िल्म पत्रकार है उन्हें कहानी ...