Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत ने 66 पाकिस्‍तानी कैदियों को रिहा किया

भारत ने 66 पाकिस्‍तानी कैदियों को रिहा किया

भारतीय सरकार ने 66 पाकिस्‍तानी कैदियों को रिहा कर नए साल में भाईचारे का संदेश दिया है.इन कैदियों को गलत वीजा लेकर भारत में घुसने या फिर वीजा अवधि से ज्यादा समय तक भारत में रहने के कारण गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद अलग-अलग जेलों में रखा गया. गुनाह की सजा भुगत चुके कैदी यह मानते हैं कि अगर दोनों देशों में भाईचारा होता तो इनको ना पिसना पड़ता.मुंबई पर जब आतंकवादी हमला हुआ तो जेल में बंद इन कैदियों की रातों की नींद हराम हो गई थी, एक बार तो ऐसा लगा कि सारी उम्र जेल में ही बितानी होगी लेकिन जैसे ही रिहाई का फरमान सुनाया गया, सभी की आंखों में जिंदगी की चमक आ गई.