Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संजीव 'सलिल'

हास्य मुक्तिका: ...छोड़ दें?? -- संजीव 'सलिल'

हास्य मुक्तिका: ...छोड़ दें?? संजीव 'सलिल' * वायदों का झुनझुना हम क्यों बजाना छोड़ दें? दिखा सपने आम जन को क्यों लुभाना छोड़ दें?? गलतियों पर गलतियाँ कर-कर छिपाना छोड़ दें? दूसरों के गीत अपने कह छपाना छोड़ दें?? उठीं खुद पर तीन उँगली उठें परवा है नहीं एक उँगली आप पर क्यों हम उठाना छोड़ दें?? नहीं भ्रष्टाचार है, यह महज शिष्टाचार है. कह रहे अन्ना कहें, क्यों घूस खाना छोड़ दें?? पूजते हैं मंदिरों में, मिले राहों पर अगर. तो कहो क्यों छेड़ना-सीटी बजाना छोड़ दें?? गर पसीना बहाना है तो बहायें आम जन. ख़ास हैं हम, कहें क्यों करना बहाना छोड़ दें??   राम मुँह में, छुरी रखना बगल में विरसा 'सलिल' सिया को बेबात जंगल में पठाना छोड़ दें?? बुढाया है तन तो क्या? दिल है जवां  अपना 'सलिल' पड़ोसन को देख कैसे मुस्कुराना छोड़ दें? हैं 'सलिल' नादान क्यों दाना कहाना छोड़ दें?  रुक्मिणी पा गोपियों को क्यों भुलाना छोड़ दें?? Acharya Sanjiv verma 'Salil' http://divyanarmada.blogspot. com http://hindihindi.in

गीतिका: शब्द-शब्द से छंद बना तू। --आचार्य संजीव 'सलिल'

शब्द-शब्द से छंद बना तू। श्वास-श्वास आनंद बना तू॥ सूर्य प्रखर बन जल जाएगा, पगले! शीतल चंद बना तू॥ कृष्ण बाद में पैदा होंगे, पहले जसुदा-नन्द बना तू॥ खुलना अपनों में, गैरों में ख़ुद को दुर्गम बंद बना तू॥ 'सलिल' ठग रहे हैं अपने ही, मन को मूरख मंद बना तू॥ ********************
सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जयंती पर विशेष रचना आचार्य संजीव 'सलिल' तुम गुलाम देश में आजाद हो जिए और हम आजाद देश में गुलाम हैं.... तुम निडर थे हम डरे हैं, अपने भाई से. समर्पित तुम, दूर हैं हम अपनी माई से. साल भर भूले तुम्हें पर एक दिन 'सलिल' सर झुकाए बन गए विनत सलाम हैं... तुम वचन औ' कर्म को कर एक थे जिए. हमने घूँट जन्म से ही भेद के पिए. बात या बेबात भी आपस में नित लड़े. एकता? माँ की कसम हमको हराम है... तुम गुलाम देश में आजाद हो जिए और हम आजाद देश में गुलाम हैं....

नवगीत: आचार्य संजीव 'सलिल'

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ नवगीत आचार्य संजीव 'सलिल' हवा में ठंडक बहुत है... काँपता है गात सारा ठिठुरता सूरज बिचारा. ओस-पाला नाचते हैं- हौसलों को आँकते हैं. युवा में खुंदक बहुत है... गर्मजोशी चुक न पाए, पग उठा जो रुक न पाए. शेष चिंगारी अभी भी- ज्वलित अग्यारी अभी भी. दुआ दुःख-भंजक बहुत है... हवा बर्फीली-विषैली, नफरतों के साथ फैली. भेद मत के सह सकें हँस- एक मन हो रह सकें हँस. स्नेह सुख-वर्धक बहुत है... चिमनियों का धुँआ गंदा सियासत है स्वार्थ-फंदा. उठो! जन-गण को जगाएँ- सृजन की डफली बजाएँ. चुनौती घातक बहुत है... नियामक हम आत्म के हों, उपासक परमात्म के हों. तिमिर में भास्कर प्रखर हों- मौन में वाणी मुखर हों. साधना ऊष्मक बहुत है... divyanarmada.blogspot.com divynarmada@gm...

- साहित्य समाचार- आचार्य संजीव वर्मा 'सलिल' ''वागविदांवर सम्मान'' से विभूषित

- साहित्य समाचार- हिन्दी साहित्य सम्मलेन शताब्दी वर्ष समारोह अयोध्या , १०-११ मई '0९ । समस्त हिन्दी जगत की आशा का केन्द्र हिन्दी साहित्य सम्मलेन प्रयाग अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देव भाषा संस्कृत तथा विश्व-वाणी हिन्दी को एक सूत्र में पिर्पने के प्रति कृत संकल्पित है। सम्मलेन द्वारा राष्ट्रीय अस्मिता, संस्कृति, हिंदी भाषा तथा साहित्य के सर्वतोमुखी उन्नयन हेतु नए प्रयास किये जा रहे हैं। १० मई १९१० को स्थापित सम्मलेन एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय संस्थान है जिसे राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन तथा अन्य महान साहित्यकारों व समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त हुआ। नव शताब्दी वर्ष में प्रवेश के अवसर पर सम्मलेन ने १०-११ मई '0९ को अयोध्या में अखिल भारतीय विद्वत परिषद् का द्विदिवसीय सम्मलेन हनुमान बाग सभागार, अयोध्या में आयोजित किया गया। इस सम्मलेन में २१ राज्यों के ४६ विद्वानों को सम्मलेन की मानद उपाधियों से सम्मानित किया गया। १० मई को 'हिंदी, हिंदी साहित्य और हिंदी साहित्य सम्मलेन' विषयक संगोष्ठी में देश के विविध प्रान्तों से पधारे ११ वक्ताओं ने विद्वतापूर्ण व्याख्यान दिए । साहित्य वाचस्प...

कुण्डली प्यार की : आचार्य संजीव 'सलिल'

भुला न पाता प्यार को, कभी कोई इंसान. पाकर-देकर प्यार सब जग बनता रस-खान जग बनता रस-खान, नेह-नर्मदा नाता. बन अपूर्ण से पूर्ण, नया संसार बसाता. नित्य 'सलिल' कविराय, प्यार का ही गुण गाता. खुद को जाये भूल, प्यार को भुला न पाता.

इन्तिज़ार

एक शे'र आचार्य संजीव 'सलिल' इन्तिज़ार में जो मज़ा पाया है। वस्ल में हाय! वो मज़ा न मिला।। -दिव्यनर्मदा.ब्लॉगस्पॉट.कॉम
साहित्य समाचार: जाल पत्रकारिता तथा चिट्ठाजगत : द्विदिवसीय कार्यशाला जाल तथा चिट्ठा 'स्व' से 'सर्व' का साक्षात् करने के माध्यम -संजीव 'सलिल' जबलपुर , १८ अप्रैल २००९। ' अंतरजाल तथा चिट्ठा-लेखन आत्म अनुभूतियों को अभिव्यक्त कर, 'स्व' से 'सर्व' का साक्षात् करने का माध्यम है। 'सत-शिव-सुन्दर' से 'सत-चित-आनंद' की प्राप्ति के सनातन भारतीय आदर्श की साधना के पथ पर अदेखे-अनजाने से संयुक्त होकर समय की सामान्य सीमा को लांघते हुए असीम और निस्सीम की प्रतीति का अवसर ये माध्यम सर्व सामान्य को उपलब्ध करा रहे हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम स्वयं को इन माध्यमों से लाभान्वित करते हैं या साथी आकर्षणों और विवादों में सिमटकर व्यर्थ कर देते हैं। तकनीकी निपुणता को वैश्विक संचेतना जाग्रति का माध्यम बनाया जा सके तो मानव मात्र के लिया यह आयाम कल्याणकारी सिद्ध होगा अन्यथा यही माध्यम विनाश को आमंत्रण देगा.' ये विचार दिव्य नर्मदा पत्रिका के संपादक, विख्यात कवी-समीक्षक संजीव 'सलिल' ने स्वामी विवेकानंद आदर्श महाविद्यालय, मदन महल द्वारा 'जा...

हिंदू-मुस्लिम : दूध-पानी - आचार्य संजीव 'सलिल'

कंकर -कंकर में शंकर, कण-कण में भगवान माननेवाले क्या यह बताएँगे कि किसी अहिंदू की आत्मा परमात्मा का अंश नहीं है, यह कहाँ लिखा है? हर जड़-चेतन में बसनेवाला तो हर मुस्लिम और ईसाई, हर हरिजन और आदिवासी में भी है. जिस दिन हम इन्सान को इन्सान के तौर पर देखेंगे, उसे अच्छे-बुरे के रूप में पहचानेंगे उस दिन धर्म और मजहब के ठेकेदारों द्वारा खड़ी की गयी दीवारें गिर जायेंगी. इसके लिए हमें किसी एक धर्म को दूसरे से बेहतर या बदतर मानने के चक्रव्यूह से बाहर निकलना होगा. जब हम अपने विश्वास को किसी भी आधार पर सही और अन्य के विश्वास को गलत कहते हैं तो प्रतिक्रिया के रूप में असहमति, दूरी, गलतफहमी और नफरत पैदा होती है. इससे उपजा अविश्वास अच्छे लोगों को कमजोर कर आपस में लड़ाता है, जिसके फायदा वे लोग उठाते हैं जो धर्म, मजहब या रिलीजन के नाम पर पेट पालते हैं. संजय जी! आप जिनकी चर्चा कर रहे हैं, वे मुल्क के प्रति वफादार होने के साथ-साथ समझदार भी थे, उनहोंने अपने मजहब का ईमानदारी से पालन किया पर कभी उसे दूसरे धर्मों से बेहतर या एकमात्र नहीं क...
कुण्डली आचार्य संजीव 'सलिल' पुरखे थे हिन्दू मगर हैं मुस्लिम संतान। मजबूरी में धर्म को बदल बचाई जान। अब अवसर फिर से गहें, निज पुरखों की राह। मजबूरी अब है नहीं, मिलकर पायें वाह। कहे 'सलिल' कविराय बिंदु से हो फिर सिन्धु। फिर हिन्दू हों आप, रहे पुरखे भी हिन्दू। ***********************************
गीत आचार्य संजीव 'सलिल' संकट में, हिम्मत मत हार। कोशिश का खुला रहे द्वार.... शूल बीन फूल नित बिखेर। हो न दीन, कर नहीं अबेर। तम को कर सूरज बन पार.... माटी की महक नहीं भूल। सर न चढ़े पैर दबी धुल। मारों पर न करना तू वार... कल को दे कल से अब जोड़। नातों को पल में मत तोड़। कलकल कर बहे 'सलिल'-धार... ************ कलकल कर बहे 'सलिल'-धार...

कुण्डलिनी : करो समय पर काम --आचार्य संजीव 'सलिल', संपादक दिव्य नर्मदा

सदा समय पर जो करे, काम और आराम. मिले सफलता उसी को., वह पाता धन-नाम. वह पाता धन-नाम, न थक कर सो जाता है. और नहीं पा हार, बाद में पछताता है. कहे 'सलिल' कविराय, न खोना बच्चों अवसर. आलस छोडो, करो काम सब सदा समय पर। -दिव्यनर्मदा.ब्लागस्पाट.कॉम, -सलिल.संजीव.ब्लागस्पाट.कॉम
गीत चलो हम सूरज उगायें आचार्य संजीव 'सलिल' सघन तम से क्यों डरें हम? भीत होकर क्यों मरें हम? मरुस्थल भी जी उठेंगे- हरीतिमा मिल हम उगायें... विमल जल की सुनें कल-कल। भुला दें स्वार्थों की किल-किल। सत्य-शिव-सुन्दर रचें हम- सभी सब के काम आयें... लाये क्या?, ले जायेंगे क्या?, किसी के मन भाएंगे क्या? सोच यह जीवन जियें हम। हाथ-हाथों से मिलाएं... आत्म में विश्वातं देखें। हर जगह परमात्म लेखें। छिपा है कंकर में शंकर। देख हम मस्तक नवायें... तिमिर में दीपक बनेंगे। शून्य में भी सुर सुनेंगे। नाद अनहद गूंजता जो सुन 'सलिल' सबको सुनायें... ****************************
गीत चलो हम सूरज उगायें आचार्य संजीव 'सलिल' चलो! हम सूरज उगाएं सघन तम से क्यों डरें हम? भीत होकर क्यों मरें हम? मरुस्थल भी जी उठेंगे- हरीतिमा मिल हम उगायें... विमल जल की सुनें कल-कल। भुला दें स्वार्थों की किल-किल। सत्य-शिव -सुंदर रचें हम। सभी सब के काम आयें... लाये क्या?, ले जायेंगे क्या?, किसी के मन भाएंगे क्या? सोच यह जीवन जियें हम। हाथ-हाथों से मिलाएं... आत्म में विश्वातं देखें। हर जगह परमात्म लेखें। छिपा है कंकर में शंकर। देख हम मस्तक नवायें... तिमिर में दीपक बनेंगे। शून्य में भी सुनेंगे। नाद अनहद गूंजता जो सुन 'सलिल' सबको सुनायें... **************************
********************************* गीतिका तुम संजीव 'सलिल' सारी रात जगाते हो तुम. नज़र न फिर भी आते हो तुम. थक कर आँखें बंद करुँ तो- सपनों में मिल जाते हो तुम. पहले मुझ से आँख चुराते, फिर क्यों आँख मिलाते हो तुम? रूठ मौन हो कभी छिप रहे, कभी गीत नव गाते हो तुम 'सलिल' बांह में कभी लजाते, कभी दूर हो जाते हो तुम. नटवर नटनागर छलिया से, नचते नाच नचाते हो तुम ****************************