Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कपड़ा

‘समर्थन’ और ‘विरोध’ का सीरियल

श्रवण गर्ग Sunday, July 05, 2009 सरकारों द्वारा की जाने वाली घोषणाओं को लेकर विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं स्टाक माल की तरह तैयार रहती हैं। आम जनता को भी पूरा आभास रहता है कि पक्ष और विपक्ष के ऊंट किस करवट बैठने वाले हैं। ममता बनर्जी द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए गए रेल बजट को अगर विपक्षी दलों ने सतही, निराशाजनक और परिकथाओं वाला और कांग्रेसी खेमों ने प्रगतिशील, शानदार और व्यापक समझ वाला निरूपित किया तो इस पर बहुत ज्यादा आश्चर्य व्यक्त नहीं किया जाना चाहिए। कल (सोमवार) को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा पेश किए जाने वाले वर्ष 2009-10 के बजट को लेकर भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा सकता है। यूपीए की सरकार पांच वर्षो तक सत्ता में रहने वाली है और हर साल ऐसे ही बजट पेश होंगे और फिर ऐसी ही प्रतिक्रियाएं देखने-पढ़ने को मिलेंगी। जो लोग सरकार में होते हैं वे अपनी हर घोषणा को आम जनता के हित में और विकासोन्मुखी बताते हैं और जो विपक्ष मंे होते हैं ठीक उसके विपरीत। प्रतिक्रियाओं का यह अंतहीन सीरियल पहले आम चुनाव के बाद से ही लगातार चल रहा है। यही विपक्ष...

एमएलए फ्लैट में चल रहा था वेश्यावृत्ति का चोखा धंधा

गुड़गांव. सेक्टर 28 स्थित एमएलए फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने एक कॉलगर्ल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह फ्लैट एक पूर्व मंत्री का है जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। सीआईए स्टाफ के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एमएलए फ्लैट नंबर 103 में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर शनिवार को वहां छापा मारा गया तो एक कॉलगर्ल सहित सात लोग पकड़े गए। कॉलगर्ल बिहार की है और पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रही हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी रमेश व कमलदीप, बिहार के चिंटू व राजेश और उत्तरांचल के दिनेश व लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह फ्लैट चिंटू ने किराए पर ले रखा है और वह यहां वेश्यावृत्ति का धंधा चलाता है। लोहे के व्यापारी रमेश व कमलदीप चाचा-भतीजा हैं जो अक्सर पेमेंट लेने गुड़गांव आते रहते हैं। चिंटू इन्हें कॉलगर्ल मुहैया कराता था और ये लोग इसी फ्लैट में अय्याशी करते थे। इसके अलावा राजेश, दिनेश व लक्ष्मण यहां चिंटू के पास काम करते थे। पुलिस ने इन सभी के खलाफ देह व्यापार ...

दिल को हिला देने वाले नजारे !!

य ह बात आज से ३ दिन पहले की है मैं कानपुर स्टेशन के प्लेटफोर्म नम्बर सात पर अपनी ट्रेन अवध एक्सप्रेस का इंतज़ार कर रहा था, जो की एक घंटे लेट थी, तो प्लेटफोर्म नम्बर सात पर पुष्पक एक्सप्रेस आ कर रूकती है, जो लखनऊ से बांद्रा के लिए चलती है, मैं जहाँ खड़ा था उसके सामने ट्रेन की रसोई (Pantry Car) थी, कुछ देर खड़े होने के बाद ट्रेन चली गई तभी मेरी नज़र रेल पटरी के बीच मे पड़ी जहाँ पानी की पाइप लाइन पर एक आदमी बैठा था, और वो ट्रेन की रसोई मे से फेंकी गई जूठी प्लेटो मे खाना बीन कर खा रहा था, उसके पास चार आवारा कुत्ते घूम रहे थे वो भी उन्ही प्लेटो मे से खाने की तलाश मे थे.....उस आदमी के बाएँ हाथ मे एक लकड़ी थी जिससे वो उन कुत्तो दूर भगा रहा था और दायें हाथ से जल्दी जल्दी खाना उठा कर खा रहा था, कुत्ते भी काफ़ी भूखे थे, वो भी हर तरीके से कोशिश कर रहे थे की उन्हें कुछ खाने को मिल जाए.....मैंने अपनी ज़िन्दगी मे पहली बार इंसान और जानवर को खाने के लिए लड़ते देखा था। आगे पढ़े