विवेक अवस्थी समाजवादीपार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की परेशानियां उनकी बौखलाहट में तब्दील हो गई हैं। शायद चुनावों में नतीजों का पूर्वानुमान उन्हें अभी से सता रहा है। पिछली बार 39 सांसदों को लोकसभा भेजने वाली समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का आत्मविश्वास लगता है काफी डगमगा गया है। नेताजी परेशान हैं लेकिन आज से नहीं चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तभी से। वह सबसे पहले बरसे मैनपुरी के जिलाधिकारी मिनिस्टी दिलीप पर। आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से राज्य सरकार उनके कार्यकर्ताओं को सता रही है। और क्योंकि जिलाधिकारी महिला हैं इसलिए वो उन्हें माफ कर रहे हैं। वोटिंग के दिन मुलायम का गुस्सा फिर सातवें आसमान पर था। वो भिड़ गए ओवजर्वर निलय नीतेश से। इस बार मुद्दा था राशन कार्ड। ओब्जर्वर का कहना था कि राशन कार्ड फर्जी है जबकि मुलायम का कहना था कि राशन कार्ड असली है क्योंकि इस पर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर हैं। ... आगे पढ़ें के आगे यहाँ