Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kjlkj

बॉलिवुड ऐक्टर फिरोज खान का निधन

बेंगलुरु ।। बॉलिवुड ऐक्टर फिरोज खान का रविवार देर रात बेंगलुरु में निधन हो गया । 70 वर्षीय फिरोज काफी दिनों से बीमार चल रहे थे । वह कैंसर से पीड़ित थे। साठ के दशक में बॉलिवुड में काम करने वाले फिरोज खान की यादगार फिल्मों में कुर्बानी, जांबाज़, धर्मात्मा प्रमुख हैं। फिरोज ने दूसरी पारी में जानसीं और वेलकम जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिका निभाई थी। फिरोज खान ने अपने बेटे फरदीन खान को भी बॉलिवुड में लॉन्च किया था। फिरोज खान फिल्म इंडस्ट्री में एक जिंदादिल इंसान के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने 1960 में फिल्म दीदी से बॉलिवुड में एंट्री की थी।