आज हम आपके सामने जो कविता प्रकाशित कर रहे है बह कलम का सिपाही प्रतियोगिता की नहीं है इसे मैंने हिंद युग्म की एक प्रतियोगिता के लिए भेजा था लेकिन इसे वहा जगह नहीं मिली क्योंकि शायद यह उतनी अच्छी नहीं थी या बिलकुल अच्छी नहीं थी ,पर यह मेरी अच्छी कविताओं मे से एक है ! तो बिना किसी शिकायत और बिना किसी गिला के मैं आपको यह रिजेक्ट माल पढ़ा रहा हूँ अच्छा लगे तो अच्छी बात है और न लगे तो एक जगह से और रिजेक्ट सही!! तुमने मुझे याद किया तो होगा ? सावन की रिमझिम बारिस में बूंदों ने, तुमको छुआ तो होगा बूंदों के स्पर्श से सच कुछ हुआ तो होगा! तुफानो की तेज हवा से दिल धड़का तो होगा देख आसमा में काली बिजली तुमने मुझे याद किया तो होगा ? गर्मी के हर तपन पलों में जी-जला तो होगा घर लौटते मुसाफिरों को देख बच्चों ने मेरे बारे मे पुछा तो होगा सुनकर उनकी प्यारी बातें तुमने मुझे याद किया तो होगा ? शरद ऋतु की बर्फीली सर्दी में कोई ख्वाब बुना तो होगा चाही होंगी आंच जरा सी और जिस्म शून्य पड़ा होगा! हो गया होगा जब लहु बर्फ तुम्हारा तुमने मुझे याद किया तो होगा ? बसंत ऋतु की बेला में कोई फूल खिला तो होगा उस बसंती ...