Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कहीं यह प्यार का बुखार तो नहीं

कहीं आप प्यार में तो नहीं.....???

कई बार आप खुद समझ नहीं पाते कि आपको प्यार हुआ भी है कि नहीं..आइए हम करते हैं आपकी मदद...ये 12 बातें साबित कर देंगी कि आप प्यार में है कि नहीं....... 12 जब आप रात को उससे फोन पर बात कर देते हैं और फोन रख देते हैं, तो फोन रखने के दो मिनट बाद भी आपको उनकी याद आती है.... 11 जब आप उनके साथ होते है तो खुद ही धीरे चलने लगते हैं.... 10 उनके आसपास होने से खुद आपको शर्म आने लगती है..... 9 उनकी आवाज सुनते ही आपके चेहरे पर हंसी खिल जाती है...... 8 जब उनकी तरफ आप देखते हैं तो आसपास खड़ा कोई और नजर नहीं आता, बस वही नजर आता है.... 6 वहीं है बस जिसके बारे में आप सोचते हैं....... 5 आप को यह एहसास है कि जब भी आप उन्हें देखते हैं तो हमेशा हंसते रहते है..... 4 उन्हें देखने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं...... 3 यह सब पढ़ते समय आपके दिमाग में किसी एक इंसान की सूरत घूम रही है...... 2 यह पढ़ते समय आप उस इंसान के बारे में पढ़ने में इतने मशगूल थे कि आपको ध्यान ही नहीं रहा कि सातवें नंबर का पाइंट तो है ही नहीं....... 1 अब आप ऊपर जा कर ७ वां नंबर ढूंढेगे, और नीचे आकर खुद पर ही हंसेंगे। आगे पढ़ें के आगे यहाँ

दास्तानें मोहब्बत का अनोखा फसाना

वह शादी शुदा हैं, उसकी दो लड़कियां है, वह अपने परिवार से प्यार भी करता है लेकिन वह नहीं भूल पाता एक नाम। ए क ऐसा नाम जिससे उसे मोहब्बत हो गई थी। वह देवदास तो नहीं लेकिन उसकी मोहब्बत देवदास से कम भी नहीं है। उसके पास उसकी अपनी खूबसूरत बीवी है जिससे वह बहुत चाहता है लेकिन वह अपने पहले प्यार को नहीं भूल पाता और फिर शुरु होता हैं अपने आपको सजा देने का अनोखा अंदाज। एक नाम , एक पोस्टकार्ड और जिंदगी का 1 घंटा उस नाम को उस पोस्टकार्ड पर लिखने में गुजारता हैं हर रोज । और यह सिलसिला उसकी जिंदगी में पिछले 13 सालों से लगातार चल रहा है। जी हां इस व्यक्ति का नाम है किशोर कुमार गाबा जो कि रांची का रहने वाला है। 20 साल पहले हुआ प्यार दरअसल किशोर कुमार गाबा को अपनी युवाअवस्था में एक लड़की से प्यार हो गया था लेकिन किस्मत ऐसी की दिल की बात इस युवा की जबान पर आ ना सकीं और दिल की बात दिल में रह गई। दिल दिवाना तो हुआ लेकिन मन कबूतर बन उड़कर उस लड़की को अपनी मोहब्बत की दास्तान बता न सका। राहें जुदा हो गई और किशोर की मोहब्बत सिर्फ किशोर के दिल तक रहीं और वह अजनबी लड़की किशोर के दिल की बात को समझ भी न सकीं। ...

जीतिए 5000 रुपए का नगद इनाम

दोस्तों जैसा ही आपको पता है की हिन्दुस्तान का दर्द ब्लॉग ने इस ब्लॉग के मेम्बरों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की है..तो जल्दी से बनिए इस ब्लॉग के मेंबर और भाग लीजिये इस प्रतियोगिता में और जीतिए 5000 रुपए का नगद इनाम !!हमारा प्रश्न और नियम देखने के लिए क्लीक करे !!भाग लेने की अन्तिम तारीख 15 जनवरी 2009 है !! http://yaadonkaaaina.blogspot.com/2009/01/5000.html

कहीं यह प्यार का बुखार तो नहीं!

45 का था और वो 25 की। न उम्र की सीमा थी और न जन्मों का बंधन। हम बात कर रहे हैं पटना के प्रो. मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका जूली की, जिन्होंने 40 पार की उम्र के बाद अपनी जिंदगी में इश्क की दूसरी पारी खेली। अमेरिका में हुए एक शोध में सामने आया कि बढ़ती उम्र में इश्क करने वाले की संख्या 10 से 15 फीसदी है। लड़कियां अधेड़ पुरूषों की तरफ आकर्षित होती हैं। इश्क को बीमारी का नाम दिया गया है, लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अपने से दोगुनी उम्र के व्यक्ति से प्यार करना कोई बीमारी है या कुछ और? इस बारे में सिटी रिपोर्टर ने मनोविशेषज्ञों से बातचीत की। यही नहीं बल्कि ऐसी कई फिल्में भी बनी हैं, जिनमें 40 के बाद के इश्क को दिखाया गया है। ये भी हैं उदाहरण : फ्रांस के राष्ट्रपति निकोल्स सरकोजी ने 52 साल की उम्र में अपनी 37 साल की प्रेमिका कार्ला ब्रूनी के साथ शादी की। वहीं 64 साल के बिकनी किलर शोभाराज ने 22 साल की निहिता के साथ शादी रचाई। इस मामले में 65 साल के लेखक सलमान रुश्दी भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी अपने से कम उम्र की लड़की पदमा रश्मि के साथ अपने प्यार को परवान चढ़ाया। बढ़ रहा है ट्रेंड : साइकेट्रिस्ट...