Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रवाद बनाम महाराष्ट्रवाद

ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू

ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान का काम अब से कुछ देर पहले शुरू हो चुका है. इस चुनाव में कट्टरवादी माने जाने वाले वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद और सुधारवादी नेता मीर हुसैन मुसावी के बीच मुख्य मुक़ाबला होने की संभावना जताई जा रही है. ईरान की काउंसिल ने चुनाव में चार लोगों के नाम को अंतिम सहमति दी थी. बाक़ी के दो नाम मोहसिन रेज़ाई और मेहदी करूबी के हैं. क़रीब साढ़े छह करोड़ की जनसंख्या वाले ईरान में शुक्रवार को हो रहे मतदान पर दुनियाभर के देशों की नज़र है. सबको यह जिज्ञासा है कि ईरान में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा. क्या सुधारवादी नेता को लोग मौक़ा देंगे या अहमदीनेजाद अपना दौर दोहराएंगे. ख़ासकर पश्चिम के देशों की ईरान के चुनाव में इसलिए भी दिलचस्पी बढ़ गई है क्योंकि उनका अनुभव अहमदीनेजाद के साथ अच्छा नहीं रहा है और शीर्ष बदलाव के बिना उन्हें ईरान के तेवरों में बदलाव की उम्मीद भी कम है. युवा हैं निर्णायक इस बार के चुनाव में 18 साल से अधिक की आयु वाले मतदाताओं की संख्या क़रीब चार करोड़ 60 लाख है. कुल मतदाताओं में से क़रीब 80 लाख मतदाताओं का जन्म 1979 में हुई क्रांति के ब...

लालकृष्ण आडवानी जी कभी प्रधान मंत्री नहीं बन सकते

भारतीय देश के प्रधानमंत्री पद के इतिहास पर नजर डाली ,जो तथ्य सामने आया सभी के सामने रखने की कोशिश कर रहा हूँ..ये कलयुग है और सतयुग हुआ करता था जब राम भगवन सत्ताधारी बने थे तो उसे रामराज कहा जाता था.या यूँ कहे की राम राज कहा जाता है जी हाँ दोस्तों इसे कायनात का करिश्मा कहे या और कुछ की आज भी देश के प्रधानमंत्री पद को राम राज की पदवी से नवाजा जाता है ..ऐसा मुझे लगता है ..आगे आप अपने विचार रख सकते है !!मैन ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्यों की जब देश का प्रथम प्रधानमंत्री हुआ तो उसके नाम में ''र'' या ''म'' शब्द आता था इसके बाद जब भी कोई प्रधानमंत्री बना तो उसके नाम में ''र'' या ''म''जरुर आता था या फिर भगवन की मर्ज़ी कहे बह उसे ही मौका देता था जिसके नाम में ''र'' या ''म'' हो क्यों की ''र'' या ''म'' से आज भी राम राज की उम्मीद की जाती है ...इस अजूबा को एक अपबाद मिला विश्ब प्रताप सिंह के रूप में लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा ही कहे की बह केवल कुछ महीने की कुर्सी संभल सके..इसके ...

राष्ट्रवाद बनाम महाराष्ट्रवाद

समाजवादी चिंतक विचारक और राजनीतिज्ञ मधु लिमये राष्ट्रवाद बनाम महाराष्ट्रवाद मराठी मर्द" राज ठाकरे के विषवमन से इन दिनों राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद को लेकर नये तरह की बहस छेड़ दी है। यह बहस ऐसे समय में छिड़ी है जब राष्ट्रवाद भी संकुचित अर्थ ग्रहण कर चुका है। राष्ट्रवाद का जिक्र आते ही लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की याद आने लगती है। राज ठाकरे की मौजूदा राजनीति के बाद मराठी राष्ट्रवाद का एक नए सिरे से उभार हुआ है। मधु लिमये ने अपनी मौत के ठीक पहले लिखे एक लेख में कांग्रेस को राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी बताया था। मधु लिमये भी मराठी ही थे। उनका राष्ट्रीयताबोध आज के मराठी वीर पुरूष राज ठाकरे से अलग था। ये विचार इसलिए भी अहम हैं कि इसे प्रतिपादित करनेवाले मधु लिमये वह शख्स थे, जिन्होंने ताजिंदगी कांग्रेस और उसकी राजनीति का विरोध किया था। साठ से लेकर सत्तर के दशक की संसद की कार्यवाही गवाह है कि मधु लिमये, पीलू मोदी, लाडली मोहन निगम और मनीराम बागड़ी की छोटी टीम ने इंदिरा गांधी जैसी करिश्माई ताकत को भी हिचकोले खाने के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसे मधु लिमये जब कांग्र...