टीवी पर आनेवाले विज्ञापन में आनेवाला वह नौजवान चाय पिलाकर लोगों को जगाता है. अच्छे-भले जीते जागते लोगों को सोता हुआ साबित करके वह मजबूर करता है कि अगर आप इलेक्शन के दिन वोट नहीं कर रहे हो तो आप सो रहे हो. कमाल की बात है. लोकतंत्रिक प्रक्रिया में किसी बड़ी कंपनी का इससे बढ़िया योगदान और क्या हो सकता है? लेकिन रूकिये. टाटा की इस दरियादिली और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की नीयत को समझने से पहले कुछ बातें और जान लीजिए. राजनीति में युवाओं और खासकर शहरी युवावर्ग की भागीदारी हो इसकी चिंता इस विज्ञापन में साफ दिखती है. टाटा का जागोरे अभियान क्या केवल लोकतंत्र को मजबूत करने की कवायद है या फिर इसके पीछे का इरादा कुछ और है? मेरे मन में इस अभियान को लकेर एक सवाल लगातार बना हुआ था. इसी सवाल को ध्यान में रखकर कई दिनों तक मैंने इस वेबसाईट का हर पहलू से परीक्षण किया है. अपने परीक्षण के दौरान मैंने पाया कि टाटा समूह जागोरे.कॉम के जरिए डाटा इकट्टा करने का महाघोटाला कर रहा है. जागोरे.कॉम का सारा प्रयास ज्यादा से ज्यादा डाटा इकट्ठा करना है. सब जानते हैं कि आज के इस आधुनिक तकनीकि युग में डाटा सोने...