उछाले गये प्रश्न, अनुशासन हीन क्यों है आ्ज की पीढी ? क्यों हें दूरियां,द्वन्द्व,अन्तर्द्वन्द्व- बच्चों व माता पिता में ? चुनते रहे पत्तियां, बच्चों पर हैं बडे दबाव,पढाई के ,ट्यूशन के, मां-बाप की आकान्क्षाओं के । ब्च्चों से सीखें मां- बाप, बच्चों को गुरू मानकर। ्बच्चों को सिर्फ़ पैसे सुविधा नहीं, अपना समय भी दें,मित्र बनें,पूरी बात सुनें ,समझें । बच्चे भी मां बाप की सुनने की बजाय , अपनी ही तानते हैं; ्टीचर व दोस्तों कि अधिक मानते हैं, टी. वी.,सिनेमा,इन्टर्नेट को अधिक पहचानते हैं । कौन जा पाया जड में -- आरहा है देश में, अवान्छित धन, योरोप,अमेरिका के जुआघरों, चकलाघरों,नन्गे नाच के क्लबों, आतन्क्बाद्व व ् निरीहों पर अत्याचार व- शस्त्रों की होड के पोषण के लिये, हथियारों की बिक्री की कमाई का । कभी बिकास के नाम पर,सहायता व कर्ज़, एवम एन.जी.ओ. प्रोजेक्ट या-- बहुराश्ट्रीय कम्पनियों ्के बिकास में लिप्त- हमें, मोटी-मोटी आमदनी, पे-पर्क्स, के रूप में । ""जैसा खायें अन्न, वैसा होगा मन। ""