Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विचार

कहां चला राहुल गांधी का जादू?

अनंत विजय डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ibn7 अब जबकि लोकसभा चुनावों का शोरगुल खत्म हो चुका है, पखवाड़े भर की माथापच्ची के बाद कांग्रेस मंत्री और मंत्रालय तय करने में कामयाबी हासिल कर चुकी है। मंत्री अपने मंत्रालयों के सौ दिन के एजेंडे घोषित करने में जी जान से जुटे हैं। मीडिया के कई हिस्सों में राहुल गांधी के जादू और करिश्मे का कोलाहल भी थोडा़ कम होने लगा है, तो अब वक्त आ गया है कि दो हजार नौ में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के जादू और करिश्मे की थ्योरी को कसौटी पर कसा जाए। जीत के बाद जब सोनिया गांधी रायबरेली की जनता को धन्यवाद देने अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचीं तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का सेहरा राहुल के सर बांधा। कांग्रेस के रणनीतिकारों की तरफ से लगातार इस बात को प्रचारित प्रसारित किया, करवाया गया कि कांग्रेस को मिली सफलता के पीछे राहुल गांधी के करिश्मे और उनके व्यक्तित्व के जादू का हाथ है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिली आशातीत सफलता का श्रेय भी राहुल गांधी की रणनीति को दिया गया। मीडिया में ये बात भी आई कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने का फैसला ...

कौन बनेगा 'वीक' प्रधानमंत्री

प्रभात शुंगलू लाल कृष्ण आडवाणी कहते हैं मनमोहन सिंह वीक प्राइम मिनिस्टर हैं। यूपीए की सत्ता का रिमोट कंट्रोल पांच साल 10 जनपथ यानी सोनिया गांधी के पास था। मान लिया। लेकिन आडवाणी जी वरुण के मामले पर आप क्यों चुप बैठे हैं। वरुण के जहरीले भाषण के बाद एक बार भी बयानों को कंडेम नहीं किया। एक बार भी उनकी तरफ से ये बयान नहीं आया कि पार्टी ऐसे लोगों से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। एक बार भी पार्टी को नहीं कहा कि वरुण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिये। अटल जी के रिटायरमेंट के बाद पार्टी में आप सबसे वरिष्ठ हैं, प्रधानमंत्री पद के दावेदार भी हैं। तो एक बार भी ये कहने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाये कि वरुण को टिकट देकर गलती हुयी। एक बार भी वरुण से ये नहीं कहा कि जनता से अपनी गलती की माफी मांगे। एक बार भी वरुण को नहीं समझाया कि... आगे पढ़ें के आगे यहाँ

आधी रात को सूरज का नज़र आना!

नॉर्वे में आधी रात को भी सूरज कैसे दिखाई देता है . यह सवाल किया है ग्राम बभनगामा मधेपुरा बिहार के चन्द्रशेखर कुमार ने . चन्द्रशेखर जी , नॉर्वे में ही नहीं , आर्कटिक घेरे के उत्तर में और अंटार्कटिक घेरे के दक्षिण में पड़ने वाले सभी इलाकों में गर्मियों के मौसम में आधी रात को भी सूरज दिखाई देता है . अगर मौसम साफ़ हो तो यहां 24 घंटे सूरज नज़र आता है . आर्कटिक घेरे के उत्तर में पड़ने वाले देश हैं कनाडा , अमरीका का राज्य अलास्का , ग्रीनलैंड , नॉर्वे , स्वीडन , फ़िनलैंड , रूस और आइसलैंड जबकि अंटार्कटिक घेरे के दक्षिण में कोई बसावट नहीं है . अब आपका सवाल कि ऐसा क्यों होता है . शायद आप जानते हैं कि पृथ्वी अपनी धुरी पर 23.5 डिग्री झुकी हुई घूमती है . इसलिए गर्मियों के मौसम में सूरज डूबता ही नहीं . उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव पर तो सूरज वर्ष में एक बार उगता है और एक बार डूबता है . जिसका परिणाम यह होता है कि लगभग छह महीने दिन रहता है और छह महीने रात ...

शंक्रच्र्ये का बयान इस्लाम के सम्बन्ध मे !!

दोस्तों , पिछली पोस्ट मे मैंने आपको एक शख्स के बारे मे बताया था , जिसकी सोच मुसलमानों और इस्लाम के बारे मे कितनी ग़लत थी , अब मैं आप लोगो के सामने एक विडियो पेश कर रहा हूँ इसमे एक शंकराचार्ये एक सभा को संबोदित कर रहे हैं, अब आप लोग इनके विचार सुनिए, इस्लाम और मुसलमानों के बारे मे ! कृपया इस विडियो को देखने के बाद अपनी बहुमूल्य टिप्पणी ज़रूर दीजियेगा, धन्यवाद.