Skip to main content

Posts

Showing posts from November 13, 2012

मिलिए FB की पहली महिला इंजीनियर से, इनके दम पर खड़ी हुई कंपनी

साल 2005 की बात है। फेसबुक हैडक्वार्टर एकदम खाली भूतहा जैसा दिख रहा था। एक लड़की पहली जॉब और इंटरव्यू के लिए ऑफिस में बैठी थी। दोपहर में लगभग दो घंटे इंतजार करने के बाद उसे बुलाया गया।  लड़की ने फेसबुक प्रमुख  'मार्क जुकरबर्ग'  को ऐसा प्रभावित किया कि वह बन गई  'फेसबुक'   की पहली महिला इंजीनियर। यह लड़की थी  'रुचि सांघवी' , जिसने फेसबुक की सबसे विवादित फीचर  'न्यूज फीड'   का आइडिया दिया। उन्होंने अपने कुछ बेहतरीन आईडिया से फेसबुक को दुनिया की सोशल नेटवर्किंग साइट बनाया. 2005 में नौकरी ज्वाइन करने वाली 23 वर्षीय रुचि ने 2010 में कंपनी में बड़े पद को छोड़कर सबको चौंका दिया। महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली रुचि सांघवी ने फेसबुक उस समय ज्वाइन किया, जब उसे कोई जानता नहीं था। वह शुरुआत के 10 इंजीनियर्स में अकेली लड़की थी। सिर्फ पांच साल के फेसबुक करियर में उन्होंने कंपनी को दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किग साइट बनते हुए देखा। अपने पिता की कंपनी से न जुड़कर रुचि कुछ अलग करना चाहती थीं। उन्होंने अमेरिका जाकर  'कार्नेज मेलन