Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्मृति गीत- आचार्य संजीव 'सलिल'

स्मृति गीत- पितृव्य हमारे नहीं रहे.... -आचार्य संजीव 'सलिल'

स्मृति गीत- आचार्य संजीव 'सलिल' पितृव्य हमारे नहीं रहे.... * वे आसमान की छाया थे. वे बरगद सी दृढ़ काया थे. थे- पूर्वजन्म के पुण्य फलित वे, अनुशासन मन भाया थे. नव स्वार्थवृत्ति लख लगता है भवितव्य हमारे नहीं रहे. पितृव्य हमारे नहीं रहे.... * वे हर को नर का वन्दन थे. वे ऊर्जामय स्पंदन थे. थे संकल्पों के धनी-धुनी- वे आशा का नंदन वन थे. युग परवशता पर दृढ़ प्रहार. गंतव्य हमारे नहीं रहे. पितृव्य हमारे नहीं रहे.... * वे शिव-स्तुति का उच्चारण. वे राम-नाम भव-भय तारण. वे शांति-पति वे कर्मव्रती. वे शुभ मूल्यों के पारायण. परसेवा के अपनेपन के मंतव्य हमारे नहीं रहे. पितृव्य हमारे नहीं रहे.... *