Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रोहित

रोहित जी की कविता - ''खो देना चाहती हूँ तुम्हें''

अब हम कलम का सिपाही कविता प्रतियोगिता के इस क्रम में जो कविता प्रकाशित कर रहे है उसे लिखा है रोहित जी ने ! हम रोहित जी को हार्दिक बधाई देते है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ! आप सभी से आग्रह है की इस कविता पर अपनी राय दें ! खो देना चहती हूँ तुम्हें.. सही है कि तुम चले गये, दूर अब मुझसे हो गये इतने वक़्त से भी कहाँ करीब थे, पर अब फाँसले सदा के लिए हो गये बात करने का तुमसे मन नहीं, कोई जवाब तुम्हारे खयाल का देना नहीं ना तुमसे कोई रिश्ता, ना अब कोई और चाह रही काश की तुम बीते दिनों से भी मिट जाओ, तुम्हारी यादें इस कोहरे में कहीं गुम जायें काश कि तुम्हारा नाम मुझे फिर याद न आये, ये याद रहे कि तुम मेरे कोई नहीं जो हो तुम मेरे कोई नहीं तो फिर भी क्यूं याद करती हूँ ये कह कर कि तुम मेरे 'कोई नही' चले जाओ तुम मेरे शब्दों से, ख्यालों से, इस वक्ये के बाद तो तुम जा चुके हो मेरे सपनों से भी नाम लेते ही साँसों में अब भी हलचल सी क्यूँ होती है क्यूँ किसी बात की आशा अब भी रहती है हाथों से तुम्हें छिटकना चाहती हूँ फिर भी एहसास छूटता क्यूँ नहीं चलते हुये गिरती हूँ तो आज भी क्यूँ तुम्हारा ह...