Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुसलमान

'हां, भारत में मुसलमानों के साथ पक्षपात होता है

सलीम अख्तर सिद्दीक़ी इमरान हाशमी का आरोप है कि की मुंबई की एक हाउसिंग सोसायटी ने उसे इसलिए मकान नहीं दिया कि वह मुसलमान हैं। इस पर तर्रा यह कि अब इमरान हाशमी के खिलाफ ही कानूनी कार्यवाई की जा रही है। इमरान हाशमी प्रकरण के बहाने इस बहस को फिर से चर्चा में ला दिया है कि क्या भारत में मुसलमानों के साथ पक्षपात होता है। अफसोस के साथ कहना पड़ता है कि हां, भारत में मुसलमानों के साथ पक्षपात होता है। मैं खुद इसका भुक्तभोगी हूं। अब से लगभग चार साल पहले मेरठ के एक कॉम्प्लेक्स में मुझे ऑफिस बनाने के लिए दुकान किराए पर इसलिए नहीं दी गयी थी क्योंकि मेरा नाम सलीम अख्तर सिददीकी था। हालांकि दुकान मालिक से सभी बातें तय हो गयीं थी, लेकिन जब एग्रीमेंट के लिए नाम और पता लिखा जाने लगा तो दुकान मालिक के रवैये में फौरन बदलाव आ गया। वह कहने लगा कि मैं अपने बेटे से सलाह कर लूं हो सकता है कि उसने किसी और से बात कर ली हो। मैं समझ चुका था क्या हो गया है। मैं दोबारा पलट कर वहां नहीं गया। लेकिन सुखद बात यह रही कि दूसरी जगह एक हिन्दू ने यह कहकर मुझे अपनी दुकान फौरन दे दी कि मुझे हिन्दु-मुसलमान से कोई फर्क नहीं पड़ता। हा...

सोनिया की रैली क्यों रही फीकी?

कर्नाटक यासिर मुश्ताक स्पेशल कोरसपोंडेंट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से करीब 250 किमी दूर स्थित दावणगेरे में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सोमवार को अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की । हालांकि रैली मे लोगों की काफी भीड़ थी लेकिन अगर किसी चीज की कमी थी तो वो थी सोनिया गांधी के जोश में। सोनिया गांधी ने भाषण की शुरुआत करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और राज्य की जनता से फिर सत्ता में आने पर विकास व प्रगति का वादा किया। गौर करने वाली बात यह कि सोनिया गांधी के भाषण मे वो जोश और जुनून नहीं दिखा, शायद उसकी वजह राज्य कांग्रेस में चल रहे टिकट बंटवारे को लेकर विवाद ही था। बताता चलूं कि राज्य कांग्रेस में काफी दिनों से यह विवाद चल रहा है हालांकी इस विवाद को सुलझाने के लिए गुलाम नबी आजाद भी आए थे लेकिन कुछ न हो सका, क्योंकि राज्य कांग्रेस में एक से बढ़कर एक नेता हैं। य़ही वजह है कि कांग्रेस ने अभी तक भी कर्नाटक में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की। दावणगेरे की रैली में सोनिया गांधी ने तो चुनाव प्रचार किया लेकिन वो लोगों को यह न कह सकीं कि किसे वोट डालो, क्योंकि उसके पास अभी फ...

शंक्रच्र्ये का बयान इस्लाम के सम्बन्ध मे !!

दोस्तों , पिछली पोस्ट मे मैंने आपको एक शख्स के बारे मे बताया था , जिसकी सोच मुसलमानों और इस्लाम के बारे मे कितनी ग़लत थी , अब मैं आप लोगो के सामने एक विडियो पेश कर रहा हूँ इसमे एक शंकराचार्ये एक सभा को संबोदित कर रहे हैं, अब आप लोग इनके विचार सुनिए, इस्लाम और मुसलमानों के बारे मे ! कृपया इस विडियो को देखने के बाद अपनी बहुमूल्य टिप्पणी ज़रूर दीजियेगा, धन्यवाद.