Skip to main content

तेलुगू उपन्यास पर भारी हंगामा

अनिरुद्ध शर्मा



नई दिल्ली. साहित्य अकादमी पुरस्कार समारोह में तेलुगू लेखक वाई लक्ष्मीप्रसाद की रचना ‘द्रोपदी’ को लेकर हिंदू मंच नामक संगठन ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप था कि इस उपन्यास में द्रोपदी के चरित्र को गलत व अपमानित तरीके से पेश किया गया है।






पुरस्कार वितरण के क्रम में जैसे ही तेलुगू लेखक वाई लक्ष्मी प्रसाद का नाम लिया गया, संगठन के लोग अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे और द्रोपदी उपन्यास के विरोध की तख्तियां हवा में लहराने लगे। इतना ही नहीं, कार्यकर्ता मंच के करीब आ पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंच पर चढ़ने से रोका। कुछ ही देर में समारोह में व्यवधान डालने वालों को पुलिस की मदद से सभागार से बाहर कर दिया गया, लेकिन वे सभागार के बाहर भी खड़े होकर नारे लगाते रहे और विरोध प्रदर्शन जारी रखा। उधर, हंगामा शांत होने के बाद समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।





कार्यक्रम के बाद लेखक लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि चार लोगों के हंगामा करने से वे डरने वाले नहीं हैं। वे अब तक 32 किताबें लिख चुके हैं। द्रोपदी उपन्यास के जरिए उनका उद्देश्य ही द्रोपदी को महान रूप देना था। यह किताब पिछले तीन वर्ष से बाजार में हैं, इसके चार-चार संस्करण आ चुके हैं, टीवी पर सीरियल बनकर प्रसारित हो चुका है।





पुरस्कार के समय इस तरह का विरोध बेतुका है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भालचंद निमेता ने कहा कि साहित्य अकादमी की चयन प्रक्रिया परफेक्ट है। यह पुरस्कार किसी भी रचना व रचनाकार का सच्ची पहचान है। अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय ने कहा कि चयन के लिए पैनल बना था और कृति के सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद ही उसे पुरस्कार के लिए चुना गया। सचिव अग्रहर कृष्णामूर्ति ने कहा कि कोई भी लेखक अपनी कृति में अभिव्यक्ति के लिए स्वतंत्र है।





पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम में हिंदी के कवि व चिंतक कैलाश वाजपेयी सहित मौजूद 20 रचनाकारों को अकादमी पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए नकद, एक दुशाला व ताम्रपत्र प्रदान किया गया। वर्ष 2009 के लिए जिन 24 रचनाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया, उनमें से द्रोपदी उपन्यास भी एक है। वोडो व मैथली रचनाकारों को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया, उनके पुत्रों ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। गुजराती रचनाकार शिरीष पंचाल ने संदेश भेजकर कहा कि वे इस तरह के किसी समारोह में हिस्सा नहीं लेते हैं, लेकिन उन्होंने पुरस्कार को अस्वीकार नहीं किया था। इसी तरह अंग्रेजी रचनाकार बद्रीनाथ चतुर्वेदी की पुत्री उनके स्थान पर पुरस्कार लेने पहुंची थीं।

आगे पढ़ें के आगे यहाँ

Comments

Popular posts from this blog

हाथी धूल क्यो उडाती है?

केहि कारण पान फुलात नही॥? केहि कारण पीपल डोलत पाती॥? केहि कारण गुलर गुप्त फूले ॥? केहि कारण धूल उडावत हाथी॥? मुनि श्राप से पान फुलात नही॥ मुनि वास से पीपल डोलत पाती॥ धन लोभ से गुलर गुप्त फूले ॥ हरी के पग को है ढुधत हाथी..

जूजू के पीछे के रियल चेहरे

हिन्दुस्तान का दर्द आज आपको बताने जा रहा है उन कलाकारों के बारे में जिनके काम की बदोलत ''जूजू'' ने सभी के दिलों मे जगह बना ली है..तो जानिए इन कलाकारों के बारे में और आपको यह जानकारी कैसी लगी अपनी राय से अबगत जरुर कराएँ बहुत ही क्यूट, अलग, और मज़ेदार से दिखने वाले जूजू असल में इंसान ही हैं, बस उनको जूजू के कॉस्टयूम पहना दिए गए है। पर ये करना इतना आसान नहीं था, जिस तरह का कॉस्टयूम और एक्ट शूट किए जाने थे उनमे हर मुमकिन कला और रचनात्मकता का प्रयोग किया जाना था। जूजू के पीछे के असल कलाकार कौन है आइये जानते हैं - प्रार्थना सुनिए विज्ञापन- इस विज्ञापन दो जूजू एक पेड़ से लटके दिखाए गए हैं और नीचे एक खाई है। उनमे से एक गिर जाता है और दूसरा अपना फोन निकलकर एक प्रार्थना सुनाता है जिस से की उस के दोस्त की आत्मा को शांति मिल सके। इस विज्ञापन में हैं ये दो कलाकार- रोमिंग विज्ञापन- इस में एक जूजू अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए फ़ोन पर उससे बातें करता रहता है चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हो। इस विज्ञापन में सबसे बड़ी चुनौती थी एफ्फिल टावर और पिरा...