Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मीठे जख्म

मोदी के गुजरात में घास-फूस खाकर जिंदा हैं आदिवासी

लुणावाड़ा (गुजरात). विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होने का दावा करने वाले गुजरात में पंचमहाल जिले के राजस्थान से सटे इलाकों में विकास की लहर नहीं पहुंच सकी है। बिजली, पानी, आवास और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में इन इलाकों के आदिवासियों को जिंदा रहने के लिए मजबूरन घास खानी पड़ रही है। ये आदिवासी पेड़ों की हरी पत्तियां और घास-फूस खाकर अपना पेट भरते हैं। यूं बेघर हुए भुवाबार गांव के पास पर्वतीय क्षेत्र में इन आदिवासियों का बसेरा है। इलाके में कडाणा बांध बनने के बाद इनकी जमीनें डूब क्षेत्र में आ गई थी। लेकिन उन्हें इसका पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला। अपने ही इलाके में बेगाने हो गए कई आदिवासी परिवार राजस्थान चले गए, लेकिन एक हजार से अधिक आदिवासी गांव से करीब 15 किमी दूर पर्वतीय क्षेत्र में आकर बस गए। हफ्ते में एक दिन अनाज घास-फूस के छप्परों में रहने वाले इन आदिवासियों को पीने के पानी के लिए ढाई किमी दूर बने एक हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है। पानी के अभाव में खेती का नामोनिशान नहीं है। मजदूरी करने के लिए करीब दस किमी दूर तक जाना होता है, लेकिन वहां भी उन्हें सिर्फ दो-तीन रुपए की मज...

कौन-कौन हो सकता है मनमोहन कैबिनेट में..

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अगली सरकार के स्वरूप को लेकर अपने विश्वस्त सहयोगियों से चर्चा शुरू कर दी है। यूपी में कांग्रेस को जिस तरह से उत्साहजनक परिणाम मिले हैं उसे देखते हुए राहुल गांधी के अलावा वहां से कई नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल करने की चर्चा है। माना जा रहा है कि स्पष्ट जनादेश के चलते इस बार पहले की तुलना में साफ सुथरी छवि वाले, युवा और अनुभवी लोगों की मिली-जुली सशक्त कैबिनेट बनाने की कोशिश होगी। टीम में पीएम की पसंद के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की इच्छा भी नजर आएगी। कौन-कौन हैं दावेदार? प्रणब मुखर्जी, एके एंटनी ,पी चिदंबरम, कमलनाथ, सुशील कुमार शिंदे जैसे वरिष्ठ नेताआंे का दोबारा मंत्री बनना तय माना जा रहा है। वहीं मीराकुमार, कपिल सिब्बल को भी दोबारा जगह मिलने की आस है। गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में लिया जा सकता है। राज्य मंत्री जयराम रमेश के साथ ही जतिन प्रसाद, मध्य प्रदेश के कांतिलाल भूरिया और जयोतिरादित्य सिंधिया का ओहदा बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री अजरुन सिंह क...