ऐसा शख्स, जो चालीस साल से लगातार काम कर रहा है, नई-नई परिभाषा गढ़ रहा है, जिसकी सफलता की भूख अभी भी खत्म नहीं हुई है। अमिताभ बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे मानते हैं कि कोई एक ऐसी शक्ति है, जो सबकी नियति तय करती है। अमिताभ बच्चन से फिल्मों से लेकर आध्यात्मिकता तक, रचनात्मकता से लेकर ट्विटर-वॉयस ब्लॉग तक, लंबी बातचीत की। इसके प्रमुख अंश- चालीस साल तक लगातार काम, कामयाबी की अभी भी लालसा, गजब का अनुशासन। आखिर क्या है ड्राइविंग फोर्स?कुछ ऐसा खास नहीं है। बस काम करना है। यह लोगों की उदारता है कि वे हमें काम लायक समझते हैं। अच्छे-अच्छे किरदार लाते हैं। सब्जेक्ट लिखे जाते हैं। ईश्वर की कृपा रही है । ईश्वर की कृपा..! क्या नियति तय है? इतनी गहराई से हमने नहीं सोचा कि क्यों मिल रहा है, कैसे मिल रहा है। जितना आता है, उसे पूरी निष्ठा से करते हैं। यदि यह लोगों को पसंद आता है, तो और काम मिल जाता है। कोई एक ऐसी शक्ति है, जो हमारी-आपकी किस्मत तय करती है। यानी आप भाग्य पर भरोसा करते हैं? कोई एक ताकत तो है, जो संसार चला रही है। भले ही उसका नाम ईश्वर हो या गॉड। आपने, हमने कभी यह ताकत द...