Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बॉक्स ऑफिस

मॉय नेम इज खानः

आमतौर पर करन जौहर लव स्टोरीज बनाते हैं लेकिन इस बार फिल्म मॉय नेम इज खान के जरिए उन्होंने कुछ हटकर करने की कोशिश की है। संवेदनाओं में रची-बसी फिल्म आम आदमी की जीत दिखाती है। रिजवान (शाहरुख खान) के किरदार को खास बनाने के लिए करन ने काफी मेहनत की है। ऑनस्क्रीन शाहरूख और काजोल ने हमेशा की तरह अपना बेहतरीन दिया हैं, हालांकि शाहरुख के हिस्से में ज्यादा बेहतर सीन आए हैं। काजोल का किरदार थोड़ा फीका नजर आता है। फिल्म की कहानी रिजवान खान नाम के एक ऐसे लड़के की है जो ऑटिज्म से पीड़ित है, उसकी कुछ बातें उसे सामान्य इंसान से अलग करती है, लेकिन कई सारी खूबियां उसे खास भी बनाती हैं। रिजवान मंदिरा से प्यार करता है, जबकि मंदिरा का पहले से एक बेटा है। फिल्म में फ्लैशबैक का अहम स्थान है। बचपन में ही घिनौने आतंक से दो चार हो चुका रिजवान अपने भाई जिमी शेरगिल और प्रेमिका मंदिरा के अलावा मां ( जरीन वहाब ) के साथ एक खास बांडिंग रखता है। रिजवान बचपन में बंबई दंगों और फिर बड़े होकर अमेरिका में 26 / 11 हमले से प्रभावित हुआ है और वह अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें ये बताना चाहता है कि हां उसका सरनेम खान ...

गंदी गालियों और बोल्ड सीन का ‘इश्क़िया'

निर्देशक : अभिषेक चौबे प्रोडच्यूसर : केतन मारू , रमन मारू और विशाल भारद्वाज लेखक : विशाला भारद्वाज, सबरीना धवन , अभिषेक चौबे कलाकार : नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी, विद्या बालन संगीत : विशाल भारद्वाज बैनर : शेमारू इंटरटेनमेंट फिल्म ‘इश्क़िया’, अपनी बोल्डनेस, शानदार पटकथा, विद्या बालन के संजीदा और बिंदास अभिनय और नसीर और अरशद के खिलंदड़ अंदाज से मिलकर बनी फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे की यह पहली फिल्म है, रियलिस्टिक सिनेमा के दौर में ‘इश्क़िया’जैसी फिल्म के साथ वे बेहतर शुरुआत करते दिखाई दे रहे हैं। ‘इश्क़िया’बॉलीवुड की एक ऐसी गरम हवा है जिसके तपन से सेंसर बोर्ड ने इसे ए सटिफिकेट दिया है, लेकिन यह कुछ गालियों के शोर और कुछ बोल्ड सीन से परे भी बहुत कुछ है, नए अंदाज में। यह फिल्म बॉलीवुड में आ रहे लेखन के नए अंदाज की तरफ भी संके त करती है जो कुछ ज्यादा ही बोल्ड है। लेकिन विद्या और नसीर द्वारा संवाद इतने शानदार अंदाज में बोले गए हैं जो बोल्ड होते हुए भी एक खास प्रभाव छोड़ते है। फिल्म की कहानी में रोमांस, छल, धोखा और और दिल की इच्छाओं का ऐसा खेल है, इन सब से बॉलीवुड की इस नई गर...

बेदम रहीं बोलोराम, 3 इडियट का सम्मोहन

बॉक्स ऑफिस:पहला सप्ताह बोलोराम, रात गई बात गई और एक्सीडेंट ऑन हिल रोड जैसी फिल्मों के साथ साल 2010 शुरु हुआ लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को दर्शकों का कोई विशेष प्रसाद नहीं मिला। दरअसल 3 इडियट का सम्मोहन बॉक्स ऑफिस पर कुछ इस कदर चला कि इस फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह में भी हाउसफुल गई है। एक तरफ 3 इडियट अपनी कहानी, खास किस्म की मार्केटिंग और लेखन पर अधिकार को लेकर विवाद के चलते चर्चा में रही वहीं इस शोर में साल 2010 की तिनों फिल्में मात खा गई। बोलोराम और एक्सीडेंट ऑन हिल रोड कमजोर स्टॉर कास्ट और बेदम पटकथा के चलते दर्शकों को ध्यान नहीं खीच पाई हा रात गई बात गई ने मेट्रो शहरों में कुछ दर्शक जरूर जुटाए लेकिन यह संख्या ऐसी नहीं थी जो कुछ उम्मीद जगाती हो। कुल मिलाकर नई फिल्मों के लिए साल 2010 का पहला सप्ताह बेहद निराशाजनक रहा है और 3 इडियट ने ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल कर एक नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। एक तरफ दमदार पटकथा, सोचा समझा प्रचार और जनता को क्लीक कर गया तो दूसरी तरफ साल की पहली तीन फिल्में असफल साबित हुई है। यहां तक की छोटे शहरों में भी दर्शक इन फिल्मों को देखने नहीं पहुंचा है। ...