Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ड्रग्स

प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद: मायावती

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने आज साफ कर दिया है कि तीसरे मोर्चे में शामिल होने के बदले में उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने की शर्त नहीं रखी है। मायावती ने आज दिल्ली में तीसरे मोर्चे के नेताओं को डिनर पर बुलाया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव के बाद होगा। मायावती के इस बयान ने तीसरे मोर्चे में बीएसपी की भागेदारी मयावती को प्रधानमंत्री बनाने की शर्त पर की खबर की हवा निकाल दी। पर मायावती ने ये जरूर बता दिया कि उनकी नजर केन्द्र की सरकार पर ही है कांशीराम के सपने को सच करने के लिए मायावती ने जिन राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है वो भी साफ करता है कि मायावती की नजर है तो पीएम की गद्दी पर ही। पीएम बनने की बात मुंह में भले ही मायावती जी न लायी हों पर उनका हर शब्द चिल्ला रहा था कि मुझे देश का प्रधानमंत्री बना दो। वैसे ये महज इत्तिफाक नहीं था कि कांशीराम जी के जन्मदिन पर मायावती ने उनका सपना बताया केन्द्र पर कब्जा और उसी दिन उन्होंने अपनी जीवनी का अंग्रेजी तर्जुमा भी जारी किया और ऐन उसी दिन उन्होंने दिल्ली में अपने नए पते का ऐलान किया जो कि संसद के पिछवाड़े है और उ...

स्कूली बच्चों को पोर्न, ड्रग्स, शराब का चस्का

स्कूली बच्चों को पोर्न, ड्रग्स, शराब का चस्का नई दिल्लीआज के बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से वक्त से पहले ही बड़े होने लगे हैं, इसे पश्चिमी सभ्यता का असर कहें या फिर तथाकथित आधुनिकता की दौड़, दिल्ली के कई टॉप स्कूलों के बच्चे, लड़के हो या लड़कियां पोर्न (अश्लील) फिल्में देखने, ड्रग्स लेने और शराब पीने के मामले में बिल्कुल नहीं झिझकते हैं। लड़कियों से आगे लड़के एक निजी हैल्थकेयर कंपनी के प्रमुख मनोचिकित्सक डॉ. समीर पारिख द्वारा किए एक सर्वे में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पोर्न साइट देखने और उसे लेकर स्कूल में बातचीत करने के संबंध में 26 फीसदी लड़के मॉड्रेट जबकि 21 फीसदी हाई कैटेगरी में दर्ज हुए। करीब 24 फीसदी लड़कियां मॉड्रेट जबकि 5 फीसदी हाई कैटेगरी में दर्ज हरुई। यह सर्वे दिल्ली के टॉप स्कूलों के एक हजार बच्चों (541 लड़के और 429 लड़कियों) पर किया गया। सर्वे में ज्यादातर लड़के-लड़कियों ने उन वेब साइट्स को विजिट करने की बात भी कबूली जो उनकी उम्र के लिए बनी ही नहीं थीं। शराब पीना खुलकर कबूला इन बच्चों के बीच कभी कभार स्कूल में होने वाली पार्टियों में ड्रग्स क...

'वे' सफल क्यों हुए

मुंबई, लक्षद्वीप, पोरबंदर और कोंकण के तटों पर पिछले दो दशकों से सिर्फ और सिर्फ डी कंपनी का कब्जा है. 1993 में दुनिया में पहली बार श्रृंखलाबद्ध विस्फोट मुंबई में हुए थे. इन विस्फोटो में दाऊद की क्या भूमिका थी? आरडीएक्स पाकिस्तानी सेना ने दिया था, ट्रेनिंग पाकिस्तानी सेना ने दिया था. डी कंपनी ने लाजिस्टिक का सपोर्ट दिया था. प्रशिक्षण के लिए टिकट और वीजा उपलब्ध कराना तथा आरडीएक्स और एक-56 जैसी राईफलें को मुंबई तक लाने का काम भी डी कंपनी ने किया था. वे सफल क्यों हुए? क्योंकि जिस दाऊद फड़सें उर्फ टकल्या और टाईगर मेनन का नेटवर्क इस्तेमाल में लाया गया था वह नेटवर्क सालों से इस रूट से स्मगलिंग करता था. हर विभाग को उनका नियमित हफ्ता जाता था. नेवी, कोस्टगार्ड, मरीन प्रिवेन्टिव और कस्टम में से किसी को उनका कंसाइनमेन्ट खोलकर देखने की जरूरत महसूस नहीं हुई. वैसे भी इस तरह के स्मगरलों की पहुंच वित्त मंत्रालय तक होती है और सुरक्षा बलों के पास इस तरह के हथियार और उपकरण नहीं होते हैं कि वे इनसे मुकाबला कर सकें. लड़ेंगे तो या तो मरेंगे या फिर वहां से हटाकर कहीं दूर फेंक दिये जाएंगे. लेकिन यदि वे स्मगलरों...