Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उद्योगपतियों से क्यों मिले आडवाणी?

लक्ष्मीनिवास मित्तल पर भारत क्यों गर्व करे?

हम भारतीयों की दो बुरी आदतें हैं। एक तो हम अपने यहां किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति को आगे बढ़ने नहीं देते, और दूसरी; जब वह विदेश जा कर सफल हो जाता है तो हम उसे “अपना आदमी” बताने और उसकी शान में कसीदे काढ़ने में ज़मीन-आसमान एक कर देते हैं। यही हमने किया कल्पना चावला के साथ और यही हम अब कर रहे हैं इस्पात के व्यापारी लक्ष्मीनिवास मित्तल के साथ। कल्पना चावला को अंतरिक्ष यात्री बनने देने का सारा श्रेय अमेरिका को है और इसीलिये कल्पना ने वहां की नागरिकता ग्रहण कर ली थी। लेकिन जब वे “नासा” की तरफ से अंतरिक्ष यात्रा पर गयीं तो भारतीय लोग ऎसे सीना फुलाने लगे जैसे कल्पना भारत के किसी अंतरिक्ष कार्यक्रम की बदौलत अंतरिक्ष में गयीं थीं। लक्ष्मीनिवास मित्तल ब्रिटेन के निवसी हैं, यूरोप की बड़ी इस्पात कंपनी आर्सेलर पर नियंत्रण हासिल कर दुनिया भर में नाम कमा रहे हैं तो भारत में उनकी जीत “एक भारतीय” की जीत बतायी जा रही है। क्यों भई, जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है उसके किसी अच्छे- बुरे काम का श्रेय भारत को कैसे जायेगा? सोनिया गांधी के कॉंग्रेस अध्यक्ष बनने पर इटली में तो खुशियां नहीं मनायी जातीं, लेकिन अमेरिका ...

देश की पहली पसंद सोनिया

देश की पहली पसंद सोनिया देश के 23 फीसदी लोग मानते हैं कि सोनिया गांधी इस मौके पर भारत का नेतृत्व करने के लिहाज से सबसे योग्य राजनेता हैं। सोनिया के बाद दूसरे पायदान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तीसरे पर लालकृष्ण आडवाणी और चौथे स्थान पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इन तीनों को क्रमश: 22 , 19 और 14 फीसदी वोट मिले हैं।

उद्योगपतियों से क्यों मिले आडवाणी?

२० नवंबर की शाम आडवाणी के घर के बाहर भारी गहमा-गहमी थी. दरवाजे के बाहर पत्रकारों की भारी भीड़ जमा थी. कैमरे और गनमाईक तैनात थी. शाम के पांच बजते ही सारे मीडियाकर्मी हरकत में आने लगते हैं. एक-एक कर उद्योगपतियों की गाड़िया आडवाणी के घर के अंदर जाती हैं और बाहर पत्रकारों में उस उद्योगपति को पहचानने की बुझौवल शुरू हो जाती है. पंद्रह बीस मिनट के अंदर देश के कोई १५ शीर्ष उद्योगति आडवाणी के घर पहुंच चुके थे. पहुंचनेवाले लोगों में दोनो अंबानी बंधु भी शामिल थे. मुकेश अंबानी पहले आ गये थे, अनिल बाद में आये . मुकेश और अनिल अंबानी के अलावा और जो उद्योगपति इस शाम को आडवाणी के घर पहुंचे उनमें तीनों प्रमुख उद्योग व्यापार संघों के अध्यक्ष (सीआईआई के अध्यक्ष केवी कामथ, एसोचेम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल और फिक्की के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर) के अलावा जेपी ग्रुप के मुखिया जयप्रकाश गौड़, भारती समूह के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल, जीएमआर के मुखिया जीएम राव, भारत फोर्ज के बाबा कल्याणी, जी समूह के सुभाष चंद्र गोयल, बजाज आटो के राहुल बजाज, विडियोकान के राजकुमार धूत सहित १५ शीर्ष उद्योगपति पहुंचे थे. अंदर से सूचना आ...