Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आतंकवाद खत्म हो जाएगा

हिन्दुस्तान ही चाहता है की हमला हो

पाकिस्तान के मुरीदके में स्थित जमात-उद-दावा कैंप को लश्कर-ए-तोएबा का मुख्यालय भी कहा जाता है. इस अभेद्य किले में जाने वाली इकलौती भारतीय पत्रकार हरिंदर बवेजा धर्म और समाजसेवा के मुखौटे के पीछे का चेहरा कुछ ऐसा पाती हैं. आप एक शैक्षणिक परिसर में हैं. मगर आप भारत से हैं और तहलका के लिए काम करती हैं तो आपको अपना नजरिया बदलने में कुछ वक्त लगेगा. हिन्दुस्तान का दर्द आपके सामने ला रहा है एक खुफिया सच जो देश के सत्ताधारी तो जानते है लेकिन वह जनता को बताना नहीं चाहते की जनता किस बारूद के ढेर पर बैठी है,तो हम बताएँगे की आखिर सच क्या है अगर आपको ये लेख पसंद आया हो तो अपनी राय जरुर दें !!! मैं अभी मुरीदके - जिसे सारी दुनिया लश्कर-ए- तो इबा का मुख्यालय मानती है - पहुंची ही थी कि ये बात अब्दुल्ला मुंतजिर (मेर गाइड और विदेशी मीडिया के प्रवक्ता) ने मुझसे कही. शायद ऐसा पहली बार था जब किसी भी भारतीय पत्रकार को लाहौर से 40 किलोमीटर दूर स्थित इस विशाल परिसर में घुसने की इजाजत दी गई थी. इस कांप्लेक्स के बाहर लगे बैरीकेड पर कड़ा पहरा रहता है और पहले से इजाजत लिए बगैर कोई भी इसके भीतर नहीं घुस सकता. भीतर ज...

संवाद का एक बड़ा आंदोलन चलाओ, आतंकवाद खत्म हो जाएगा

संवाद का एक बड़ा आंदोलन चलाओ, आतंकवाद खत्म हो जाएगा हिंसा की आंधी हर स्तर पर चारों ओर उठ रही है जो मनुष्य के अंदर जितनी तरह की कमजोरियां हैं, उसको उभारने में लगी हैं. सिर्फ किसी को मारने-पीटने भर का सवाल नहीं है, इस हिंसा का दायरा बहुत बड़ा है. एक तरह से पूरे समाज का पाशवीकरण करने की कोशिश हो रही है ताकि समाज में कोई मूल्य ऐसा बचे नहीं जिसपर पांव टिकाकर समाज खड़ा हो सके. इस तरह की एक फिसलन वाली जमीन तैयार करने की कोशिश की जा रही है कि आदमी कहीं अपना पांव टिका ही न सके. मैं आपसे कह सकता हूं कि इस कोशिश के पीछे बहुत सोची समझी रणनीति है. क्योंकि जिस तरह की सांप्रदायिकता फैलायी जा रही है और पूंजी को आराध्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है उसको मानने के लिए एक पाशविक समाज का होना जरूरी है. उसके बगैर आप ये कर नहीं पाओगे. इसलिए मनुष्य के अंदर हर स्तर पर जो कमजोरियां है उसको उभरने का मौका कैसे मिले इसकी कोशिश की जा रही है. खादी का प्रचार करना है इसलिए रैंप पर फैशन शो होना चाहिए. हो रहा है. लोग देखने जाते हैं. खादी के ड्रेस डिजाईनर्स हैं जिनके एक-एक कपड़े दो-दो, चार-चार हजार के बनते हैं. अब ...