Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुझे सेक्‍सी मत कहो

सेक्स करने से भी ज्यादा जरूरी काम क्या..

अमेरिका में सेक्सुअली एक्टिव द्वारा एक हजार लोगों पर किए गए सर्वे के दौरान एक नई बात निकल कर सामने आई है। इस सर्वे के मुताबिक कम से कम 80 फीसदी लोग किसी न किसी कारणवश अपने सेक्स पार्टनर को सेक्स कर ने से मना कर देते हैं। उधर दूसरी तरफ ऐसा माना जाता है कि जिन्हें सेक्स ज्यादा पसंद है, वे किसी अन्य काम को भी बहुत अच्छे ढंग से करते हैं। लेकिन इस सर्वे में कुछ अलग बात सामने आई है.. 60 फीसदी पुरुष दिन में कम से कम एक बार सेक्स करने के बारे में जरूर सोच-विचार करते हैं। इस सर्वे में पाया गया कि दिन में महिलाओं के मुकबाले पुरुष सेक्स के विषय में ज्यादा सोचते हैं। पुरुष दिन में चाहे वह ऑफिस में हो या अन्य किसी काम में व्यस्त हो, लेकिन उनके मन में सेक्स के बारे में एक बार तो जरूर उठापटक होता है। जबकि दूसरी तरफ महिलाओं की संख्या सिर्फ 19 फीसदी ही है। सेक्स करने से भी ज्यादा जरूरी काम क्या है.. सेक्स करने से भी ज्यादा जरूरी काम क्या हो सकता है यह एक सोचने लायक बात है। लेकिन कंज्यूमर रिपोर्ट के मुताबिक 53 फीसदी लोग नींद और ज्यादा थकान की वजह से सेक्स करने से मना कर देते हैं। इसके उपरांत तबियत खराब...

'समलैंगिक रिश्ते बनाओ, वरना निकाल दूंगा...'

मुंबई। एक ऐसा मैनेजर जो अपने सहयोगियों पर दबाव डालता था उसके साथ समलैंगिक रिश्ते बनाने के लिए। मुंबई के एक म ल्टीप्लेक्स थिएटर के असिस्टेंट मैनेजर जो अपने सहयोगियों को देता था धमकी। समलैंगिक रिश्ते बनाओ वरना नौकरी से निकाल दूंगा। उसकी इसी धमकी ने ले ली उसकी जान। अंधेरी के वर्सोवा इलाके में सोमवार देर रात एक लाश मिली। लाश के गले और पेट पर चाकू के घाव ने यह तो साफ कर दिया की यह एक हत्या का मामला है। लेकिन पुलिस को अब तक इस बात का पता नहीं था की आखिर इस हत्या के पीछे किसका और क्या मकसद हो सकता था। लाश की तलाशी से पता चला की यह शव वर्सोवा सिनेमैक्स के असिस्टेंट मैनेजर मंदर पाटिल का है। पुलिस पुछताछ के लिए मंदर के ऑफिस पहुंची। यहीं से पुलिस के हाथ इस हत्या के आरोपियों तक पहुंचे। ऑफिस में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की जिसमें 3 लोगों ने अपने जुर्म को कबूले। सूत्रों के मुताबिक मंदार गिरफ्तार किए गए लोगों को आए दिन समलैंगिक रिश्ते न बनाने पर उन्हें नौकरी से निकाल देने की धमकी दिया करता था। और उसकी इन्ही धमकियों से तंग आकर रची गई उसकी मौत की साजिश। अपनी साजिश के तहत उन लोगों ने सोमवार की रात ...

प्‍लीज, मुझे सेक्‍सी मत कहो

हैरी पॉटर सीरिज की हरमाइनी यानी एम्मा वॉटसन को चर्चा में बने रहना पसंद नहीं और न वो उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो स्टारडम के पीछे भागती हों। कुछ दिनों पहले उन्होंने यह कहकर सबको हैरत में डाल दिया था कि अभिनय उनका आखिरी लक्ष्य नहीं है और अब एक बार फिर उनके बयान ने खलबली मची दी है। 18 साल की उम्र में इतनी प्रसिद्धि किसी भी अभिनेत्री को सातवें आसमान पर पहुंचा सकती है लेकिन एम्मा वॉटसन पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यही वजह है कि लोकप्रियता के इस शिखर पर पहुंचकर भी वह निर्णय नहीं ले पाई हैं कि उन्हें अभिनय के ही क्षेत्र में रहना है या फिर किसी और क्षेत्र में करियर बनाना है। उनकी इस बात को सुनकर लोग पसोपेश की स्थिति से उबरे भी नहीं थे कि उन्होंने यह कहकर कि सेक्‍सी दिखने में उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है, लोगों को और भी हैरान कर दिया। छोटी उम्र में बड़ी बातः बिगड़ैल सेलिब्रिटिज को नसीहत एम्मा का कहती हैं कि सेसी दिखना मेरे लिए शर्मनाक है। वे कहती हैं कि ये चीजें मुझे भ्रमित करती हैं कि आखिर लड़कियां ऐसी यों दिखना चाहती हैं। उनका कहना है कि फोटो शूट के दौरान मेकअपमैन मेरे बालों को अजी...