Skip to main content

Posts

Showing posts with the label होली

गिलास भर पानी से ही नहाना होगा!

आपके पास एक गिलास पानी हो तो आप क्या करेंगे? नहाएंगे या पीएंगे? आपको एक विकल्प चुनना पड़ेगा। यह कल्पना नहीं, भविष्य का कड़वा सच है। अब पानी का महासंकट है। यदि हम इसे नहीं समझे तो पंद्रह सालों में आज के मुकाबले पानी आधा ही मिलेगा और 40 साल बाद तो स्थिति और भी विकट होगी। भारत में 15 फीसदी भूजल स्रोत सूखने की स्थिति में हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा करीब 20 लाख ट्यूबवेल भारत में ही हैं जो लगातार जमीन का सीना फाड़कर पानी खींच रहे हैं। ऐसे में वर्ल्ड बैंक के इस आकलन पर कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि अगले 25 सालों में भूजल के 60 फीसदी स्रोत खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएंगे। यह स्थिति भारत के लिए इसलिए भी दयनीय होगी, क्योंकि हमारी 70 फीसदी मांग भूजल के स्रोतों से ही पूरी होती है। तब न फसल उगाने के लिए पानी होगा, न कल-कारखानों में सामान बनाने के लिए। कृषि और उद्योग धंधे तो बर्बाद होंगे ही, हमारी एक बड़ी आबादी पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस जाएगी। यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर यह संकट क्यों आया? जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह कहते हैं कि कुछ साल पहले किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि हमारे भू...

संजय सेन सागर - होली मुबारक हो....

' ' हि न्दुस्तान का दर्द' 'के समस्त लेखकों एवं पाठकों को रंगों का यह रंगीला त्यौहार ''होली''मुबारक हो... आइये होली के इस ख़ास दिन से हम सब प्रण करें  प्रकृति को बचाने,एक हरा भरा भारत बसाने की!      सूखी होली मनाएं,केमिकल युक्त रंगों का उपयोग न करें.साथ ही साथ दूसरों के लिए दुआ करें जो इन रंगों का अहसास नहीं कर पाते.. ''हिन्दुस्तान का दर्द'' आप सभी के उज्जवल भविष्य एवं प्रगतिशील वर्तमान की कामना करता है,आप सभी से आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की  ''हिन्दुस्तान का दर्द'' के साथ अपना है असीम प्यार बनायें रखेंगे...    संजय सेन सागर    आगे पढ़ें के आगे यहाँ