Skip to main content

Posts

Showing posts with the label यूपी के मदरसों में नहीं पढ़ेंगे लड़का-लड़की एक साथ

लिव-इन रिलेशन पर खुली चर्चा के मूड मे सरकार

महाराष्ट्र सरकार चाहती है कि क़ानूनों को इस तरह से बदल दिया जाए जिससे बिना विवाह किए पर्याप्त समय से साथ रह रही महिला को पत्नी जैसी मान्यता मिल सके. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा है कि भारतीय दं ड संहिता (सीआरपीसी) में इस तरह से संशोधन किया जाए जिससे ‘पर्याप्त समय’ से चल रहे ‘लिव-इन’ को विवाह जैसी मान्यता मिल सके. हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने इस ‘पर्याप्त समय’ को परिभाषित नहीं किया है. लेकिन यदि क़ानून में यह संशोधन हो जाता है तो ‘लिव-इन’ में रह रही महिला को विवाह टूटने की स्थिति में मिलने वाली सारे अधिकार हासिल हो जाएंगे जिसमें गुज़ारा भत्ता और बच्चों की परवरिश शामिल है. ‘लिव-इन’ ऐसा रिश्ता है जिसमें वयस्क लड़का और लड़की आपसी सहमति से बिना विवाह किए एक साथ रहते हैं और पति-पत्नी जैसा व्यवहार करते हैं. महानगरों में कामकाजी लोगों के बीच ऐसे संबंधों का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है. ‘लिव-इन’ संबंध जब टूटते हैं तो अक्सर महिला साथी को परेशानी का सामना करना पड़ता है. एक तो यह कि इन संबंधों को कोई क़ानूनी मान्यता नहीं है इसलिए वो अपने पुरुष साथी से किसी तरह के हर्ज़ाने की मा...

यूपी के मदरसों में नहीं पढ़ेंगे लड़का-लड़की एक साथ

सारांश यहाँ आगे पढ़ें के आगे यहाँ उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब लड़के-लड़कियां साथ में नहीं पढ़ सकेंगे। यूपी मदरसा बो र्ड ने को-एजुकेशन पर पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। बोर्ड के फरमान के मुताबिक बालिग छात्र और छात्राओं को अब अलग-अलग मदरसों में पढ़ना होगा और जो मदरसे इस नियम को नहीं मानेंगे उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। जूनियर हाई स्कूल के बाद छात्र और छात्राओं को अलग-अलग मदरसों में पढ़ना होगा। यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन हाजी रिजवानुर हक का कहना है कि हमने सभी को ताकीद कर दी है कि जिस मदरसे को लड़कों की मान्यता मिली है वहां लड़के और जहां पर लड़कियों की मान्यता है वहां सिर्फ लड़कियां ही पढ़ेंगी। मदरसों में को-एजुकेशन पर पाबंदी के लिए मदरसा बोर्ड ने मजहबी कानून की दुहाई दी है। उसका तर्क है कि इस्लाम में महिलाओं को नेत्रहीन मर्दों से भी पर्दा करने का हुक्म है। ऐसे में बालिग लड़के-लड़कियों को मदरसों में एक साथ पढ़ाना सरासर गलत है। हक ने कहा कि हमारे यहां नाबीनों से भी पर्दा करने को कहा गया है, जूनियर हाईस्कूल तक तो बच्चे बालिग नहीं होते हैं लेकिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक के बच्चे तो बालि...