Skip to main content

Posts

Showing posts with the label देश और आत्म सम्मान

झंडा ऊँचा रहे हमारा!

तिरंगा - एक तीन रंग के कपड़े के टुकड़ों से बना और उस पर एक चक्र.                   राष्ट्रीय त्योहारों पर बड़ी शान से फहराया जाता है और राष्ट्रीय शोक पर झुकाया जाता है.  --ये क्या मायने रखता है?  --एक भारतीय के लिए,  -- हमारे सैनिकों के लिए ,  ये हमारे दिल से पूछो - वह भी अगर हम सच्चे भारतीय हैं तो?                इस आलेख में कुछ चित्रों को मैंने लगाया है और ये चित्र मुझे मेरे कुछ प्रिय बच्चों ने भेजे इस शीर्षक के साथ: Fwd: I wish this mail reaches right ppl .....!! मैंने इसे अपने कुछ और परिचितों को फॉरवर्ड किया क्योंकि ये सवाल और अपमान एक कपड़े के टुकड़े का नहीं है बल्कि इस तिरंगे की शान के लिए बर्फ की चोटियों पर हाड़  कंपकंपा देने वाली सर्दी में हमारे सैनिक सीमा की निगहबानी कर रहे हैं. उनके लिए ये तिरंगा एक जज्बा है, आत्म सम्मान है और जान की कीमत से अधिक इसकी कीमत है. अपने घरों से , घरवालों से दूर ...