Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पहचान : एक शाम की

एक रात के संबंध में बच्ची बनी मां

दिया भागवत लंदन . जिस उम्र उसे बच्चों के साथ खेलना चाहिए था, वह आज खुद एक बच्चे की मां बन गई है। ब्रिटेन में बारह साल की एक लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस लड़की ने दो माह पहले ही बारह वर्ष पूरे किए हैं। प्राइमरी स्कूल की इस छात्रा ने अपनी उम्र से काफी बड़े लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस लड़की और बच्चे की देखभाल कर रहे लोगों का कहना है कि लड़की ने यह गलती सिर्फ एक ही बार की है। और इसी दौरान उसे गर्भ ठहर गया। पेट में हुआ दर्द तो पता चला लड़की और उसके परिवार को शुरू में घटना की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब उसे पेट दर्द की जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तो पूरा मामला सामने आया। लड़की को काफी उल्टियांभी हुई। जांच के बाद पता चला कि लड़की के पेट में गर्भ पल रहा है। उसे इस बात की बिलकुल आशा नहीं थी। जांच के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। काफी गरीब है लड़की यह लड़की काफी गरीबी है। ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिम के एक इलाके में रहने वाली लड़की का घर जगह-जगह से टूटा हुआ है। सामाजिक संस्था के लोग उसकी मदद के लिए आगे आएं हैं। लेकिन फिर भी पैसे की कमी बनी हुई है। बढ़ रहे हैं ब्रिटेन में ...

उस अनजानी लड़की से जाना, आसान नहीं है पहचान पाना

प त्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक बिताने के बाद मैं मनुष्यों के स्वभाव, व्यवहार और प्रकृति को काफी हद तक समझने लगा हूं। मैं हमेशा मानता हूं कि किसी भी व्यक्ति को समझना बहुत कठिन नहीं है। पर एक बार एक ऐसी घटना हुई, जिसने मेरी सारी धारणा-अवधारणा को गलत साबित कर दिया। उस घटना से ऐसा कटु अनुभव हुआ कि मुझे आज तक लगता है, किसी को पहचानने में ऐसी भूल मुझसे कैसे हो गई। बात पांच-छः साल पुरानी है। हमेशा की तरह काम निपटा कर मध्य रात्रि के बाद घर जाने के लिए आफिस से बाहर निकला तो बाजू में स्थित एक अपार्टमेन्ट के नीचे दीवाल से सटकर कोई खड़ा दिखा। रात में सतर्क रहने की आदत है, इसी कारण उसका हिलता हुआ हाथ आसानी से दिख गया। कार रोकी तो वहां एक लड़की नजर आई जो तत्काल बाहर आ गई। उसने रेलवे स्टेशन तक छोड़ देने का आग्रह किया। दिमाग ने कहा- आफिस से किसी को बुला लो। इतने में कार रुकी देखकर दो-तीन जूनियर लड़के भी आ गए। सभी ने एक मत से निर्णय लिया कि लड़की को पुलिस को सौंप देना चाहिए। समीप ही सिविल लाइंस थाना था, जहाँ फोन कर दिया तो पुलिस भी आ गई। हालांकि लड़की बार-बार कहती रही कि उसे पुलिस के पास मत भेजो, ग...

पहचान : एक शाम की

"क्लासिकल म्यूज़िक का प्रोग्राम है, सुनने चलोगी?" पड़ोस की प्रौढ़ा जया मुखर्जी ने पूछा।"म्यूज़िक प्रोग्राम" सुनकर उसकी आँखें कुछ चमकी थीं, अरसा हो गया किसी संगीत कार्यक्रम या नाटक या किसी भी तरह के ऐसे महौल तक में गए हुए उसे।"कितने बजे हैं?" उसने उत्सुकता से पूछा।"पौने सात से शुरू होगा पर घर से साढ़े पाँच तक तो निकलना ही पड़ेगा। " मैनेज कर लो तो चलना, मैं जा रही हूँ" जया ने पूरी सूचना दे दी थी। जाने - आने का साथ भी है, जगह ढूँढने की दिक्कत से भी बचा जा सकता है। मन में लालच आ गया विनीता के।"देखती हूँ, कोशिश करती हूँ। सब काम हो गए तो फोन करूँगी आने का, हाँ लौटने में क्या बज जाएगा?" सब खबर रखना ज़रूरी था।"साढ़े नौ से दस के बीच का समय हो सकता है। चल सको तो अच्छा है पर न हो पाए तो कोई मलाल की बात नहीं, मेरे बच्चे छोटे थे तो मैं भी कहाँ जा पाती थी, यह ख्याल रहता था कि ये अकेले न रहें या मेरा उनके पास रहना ही मेरा सबसे बड़ा काम है।"जया शायद विनीता की मन:स्थिति समझ रहीं थीं। भीतर की माँ और निजी अस्तित्व में द्वंद्व शुरू हो गया था। ...