हिन्दुस्तान का दर्द की नियमित पाठिका रचना दीक्षित जी का 'हिन्दुस्तान का दर्द' के लिए यह पहला लेख है आशा है आपको पसंद आएगा,उनका यह लेख यातायात व्यवस्था पर है..आप उनके इस लेख पर अपनी राय जरुर रखें...
बस का कहर नाम से रोज़ ही खबर छपती है.हर रोज़ न जानें कितनी ही जानें जाती हैं. पर क्या कभी हमने ये सोचने की कोशिश की है की इसकी असली वजह क्या है? ये हादसे क्यों होते हैं ? इसका असली जिम्मेदार कौन? मैं यहाँ किसी का पक्ष नहीं ले रही हूँ.बस अपने विचार रख रही हूँ . सड़क हादसों में मरने वालों में ९५-९८ % तो हमारे रणबाँकुरे हैं.जो सर पर हेलमेट रूपी कफ़न बांधे रोज़ मोटर साईकिल पर निकल पड़ते हैं.( मोटर साईकिल चलाने वाले माफ़ करें) इतनी बड़ी तादात मैं ये हादसे यही संकेत देते हैं कि बस चालक के साथ-साथ ये भी जिम्मेदार हैं.मेरा ये मानना है कि मोटर साईकिल वाले खुद इन हादसों के सीधे जिम्मेदार हैं.मुझे ये कहते हुए जरा भी अतिशयोक्ति नहीं लग रही है कि ये बसों का कहर जनता पर है या मोटर साइकल सवारों का बसों और जनता पर ?
मैंने बचपन...