Skip to main content

Posts

Showing posts with the label uljhan

उलझन: इन्हें परिवार में सभी की चिंता है, पर मेरी नहीं

इस बार उलझन में हम बात कर रहे है विनीता जी की,यह एक संयुक्त परिवार से है जहा एक लम्बा अरसा गुजार देने के बाद भी वो समस्यों से दो चार हो रही है उन्होंने अपनी समस्या को रखा है जहा कुछ दोस्तों ने अपने सुझाबों के माध्यम से निराकरण करने की कोशिश की है,हमें आपके भी जवाबों की प्रतीक्षा है और अगर आप भी कशमकश या उलझन में है तो हमें कहें :- माडरेटर   उलझन विनीता सिंह कोटा, राजस्थान मैं कार्यरत महिला हूं। हमारा संयुक्त परिवार है। पति लेखाकर हैं व शादी को पंद्रह साल पूरे हो चुके हैं। सालभर से मैं मानसिक तनाव झेल रही हूं। पति जरा-जरा सी बात पर चिल्लाना शुरू कर देते हैं। साथ ही इनकी मां भी शुरू हो जाती हैं। ये अपनी बातें बहन, मां, मामी और भाइयों से बांटते हैं, लेकिन मुझसे कभी नहीं। बड़ों की देखा-सीखी बेटी भी मुझे कुछ नहीं समझती। कई बार सोचती हूं आत्महत्या कर लूं या अलग हो जाऊं, पर परिवार की प्रतिष्ठा का ख्याल आते ही रुक जाती हूं। हमारे बन रहे नए मकान की केवल नींव भरकर छोड़ दी है। पति मुझे कहते हैं ‘तेरी वजह से काम बंद किया है, तू हमेशा घर में लड़ाई-झगड़े करती रहती है न इसलिए..।’ इन्हें ...

उलझन: शादी के बाद घर आते ही बहू को होने लगीं उल्टियां

उलझन कही भी हो सकती है किसी को भी हो सकती है यहाँ हम बांटते है अपनों की उलझन अपनों के साथ,यहाँ पर प्रस्तुत है एक उलझन और उसके चुनिन्दा कुछ सुझाव अगर आपको लगता है की कोई और भी सुझाव है जो इस उलझन को मिटाने में कारगार है तो कमेंट्स बॉक्स में अपना सुझाव रखें.. शादी के बाद घर आते ही बहू को उल्टियां होने लगीं। दो महीने बाद डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। सोनोग्राफी हुई तो पता चला कि गर्भ में तीन महीने का बच्चा है। शादी को दो ही महीने हुए और तीन महीने का बच्चा! इस बारे में बहू से पूछा तो उसने बताया कि वह बच्चा उसके मौसाजी का है। बहू रोकर कहने लगी कि मैं आत्महत्या कर लूंगी। मैंने उसे समझाया कि मैं उसका साथ दूंगी। मौसा को बुलाकर बात की, तो उसने बच्चे का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। कुछ समय बाद बहू ने एक बेटी को जन्म दिया। बच्चे के होने के बाद मौसा कभी-कभी कुछ रुपए दे जाता था। अब उससे पैसे मांगो तो वह आत्महत्या करने की धमकी देता है। मेरी आर्थिक स्थिति भी इतनी अच्छी नहीं है कि मैं किसी का भला कर पाऊं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करूं? सराहनीय सुझाव : आशा नय्यर कपूरथला, पंजाब आपक...