Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कन्दली

आईआईटी के छात्र ने की प्रेमिका की हत्‍या

शिमला. टेक्सटाइल इंजीनियर का ककहरा सीख रही बिहार के पटना की प्रगति ने जिस छात्र के संग प्रेम प्रसंग की कहानी बुनी उसने अपने हाथों से ही प्रेमिका का ही खून कर डाला। हिमाचल पुलिस ने जद्दोजहद के बाद मृतका की पहचान की। शिमला पुलिस इस सिलसिले में पटना पुलिस के अलावा मृतका के अभिभावकों से भी लगातार संपर्क में है। उधर, पुलिस ने चाकू से गला रेत कर किए मर्डर के आरोपी गौरव वर्मा की भी पहचान कर ली है। वह रुड़की में आईआईटी का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हिमाचल से लेकर उत्तर-प्रदेश और दिल्ली से लेकर पटना तक खुफिया जाल बिछा दिया है। कई राज्यों की पुलिस से भी शिमला पुलिस ने सहयोग मांगा है। पुलिस का दावा है आरोपी लाख कोशिश करें वह उसके बिछाए नेटवर्क में फंस कर ही रहेगा। पुलिस ने आरोपी की भी यूं ही नहीं पहचान नहीं की। आईआईटी दिल्ली से लेकर आईआईटी रुड़की तक के अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी के बारे में मालूमात की। आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। लेकिन उसके लैंडलाइन पर पुलिस ने उसके बारे में सब कुछ जान लिया। पूरे मामले की तफ्तीश शिमला के एसएसपी आर एम शर्मा की देखरेख में आगे बढ़ ...

जूजू इन मेकिंग....

वोडाफोन के जूजू विज्ञापन आजकल बहुत देखे और पसंद किए जा रहे हैं। आइ पी एल के पहले सीज़न के दौरान वोडाफोन ने 'हैप्पी टू हेल्प' सीरीज़ को, जिसका क्यूट डॉग भी सभी को भाया था, को लॉन्च किया था। अब आई पी एल के दूसरे सीज़न में जूजू कैरेक्टर ने धूम मचा दी है। टीवी के साथ-साथ ज़ू-ज़ू साइबर वर्ल्ड में भी धूम मचा रहे हैं। ज़ू-ज़ू फेसबुक में काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसके करीब 65,000 हजार फैन्स बन चुके हैं। ज़ू-ज़ू कोई कंप्यूटर का कमाल नहीं हैं। असल में ये हरकतें स्पेशल कॉस्ट्यूम पहने कलाकार करते हैं। ज़ू-ज़ू को बनाने में करीब तीन हफ्ते का समय लगा। करीब 30 से ज्यादा लोगों की टीम ने इस प्रोजेक्ट पर काम किया। ज़ू-ज़ू के विज्ञापन की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई है । ज़ू-ज़ू के विज्ञापनों की शूटिंग पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च हुए है। यहाँ हम आपको दिखा रहे हैं जूजू इन मेकिंग से कुछ ख़ास तस्वीरें.... आगे पढ़ें के आगे यहाँ

एमएलए फ्लैट में चल रहा था वेश्यावृत्ति का चोखा धंधा

गुड़गांव. सेक्टर 28 स्थित एमएलए फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने एक कॉलगर्ल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह फ्लैट एक पूर्व मंत्री का है जिसे उन्होंने किराए पर दे रखा है। सीआईए स्टाफ के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एमएलए फ्लैट नंबर 103 में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर शनिवार को वहां छापा मारा गया तो एक कॉलगर्ल सहित सात लोग पकड़े गए। कॉलगर्ल बिहार की है और पिछले कई सालों से दिल्ली में रह रही हैं। पकड़े गए लोगों की पहचान पंजाब के गोबिंदगढ़ निवासी रमेश व कमलदीप, बिहार के चिंटू व राजेश और उत्तरांचल के दिनेश व लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यह फ्लैट चिंटू ने किराए पर ले रखा है और वह यहां वेश्यावृत्ति का धंधा चलाता है। लोहे के व्यापारी रमेश व कमलदीप चाचा-भतीजा हैं जो अक्सर पेमेंट लेने गुड़गांव आते रहते हैं। चिंटू इन्हें कॉलगर्ल मुहैया कराता था और ये लोग इसी फ्लैट में अय्याशी करते थे। इसके अलावा राजेश, दिनेश व लक्ष्मण यहां चिंटू के पास काम करते थे। पुलिस ने इन सभी के खलाफ देह व्यापार ...

आ देखें जरा गूगल का आलीशान ऑफिस

गूगल सर्च इंजन से हर कोई परिचित है हम लेकर चलते हैं आपको गूगल के ऑफिस की सैर पर....इसे देख आपका भी मन करेगा काश मेरे ऑफिस में होता.........गूगल सर्च इंजन से हर कोई परिचित है हम लेकर चलते हैं आपको गूगल के ऑफिस की सैर पर....इसे देख आपका भी मन करेगा काश मेरे ऑफिस में होता......... कुछ पेट पूजा हो जाए ...खाली पेट काम भी ठीक से नहीं होता......गूगल के ऑफिस में हैं टेस्टी टेस्टी फूड के कई सारे ऑपशन्स..... काम और खाने पीने के साथ मनोरंजन के लिए भी कुछ जुगाड़ हो जाए तो फिर ऑफिस से जाने का आपका मन ही न करे....गूगल का गेमिंग जोन जहां है बिलियर्डस से लेकर वीडियो गेम्स तक सबकुछ ऑफिस में रेग्युलर रहने के लिए हैल्दी रहना बेहद जरूरी है....खास हैल्थ चैकअप और मालिश करने की सुविधा दी गई है....... आराम का टाइम है........खास आरामदायक मसाज चेअर....और उसके साथ एक्वेरियम का आनंद...एनर्जी रीगेन करने का इससे अच्छा कोई और तरीका नहीं........ नॉलेज बढ़ाने के लिए बेस्ट बुक्स का बेस्ट कलेक्शन........यहां प्रोग्रामिंग की कुछ ऐसी बुक्स हैं जो दुनिया में शायद कहीं और नहीं......... सीढियां चढ़ने या लिफ्ट में जाने क...

कुण्डली --आचार्य संजीव 'सलिल'

इधर चुनाव उधर क्रिकेट, दो-दो देखो मैच। कौन कहाँ पर ड्राप हो, कौन कहाँ पर कैच? कौन कहाँ पर कैच, फैसला दे एम्पायर। जो जीते हो हीरो, हारा हो वैम्पायर। कहे 'सलिल' कविराय बजाओ जी भर ताली। कुछ भी करो न काम व्यवस्था को दो गाली।