Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नेपाल

नेपाल यात्रा - संजीव सलिल

कौमार्य बेचा, रात गुजारी अब पछतावा..

प ढ़ाई को अपनी मंजिल तक पहुंचाने के लिए विदेशों में लड़कियां अब किसी भी हद तक जाने से गुरेज नहीं कर रही हैं। और अब लड़कियां अपनी वर्जानिटी (कौमार्य) को भी मजह चंद पैसों में बेच दे रही हैं। कौमार्य बेचने की घटना विदेशों में बढ़ती ही जा रही है। पढ़ाई के लिए कौमार्य बेचने की ढ़ेर सारी घटनाएं सामने आई हैं, जिसे देखकर यही लगता है कि विदेशों में पढ़ाई के लिए युवा किस गलत राह पर जा रहे हैं। चंद रूपयों की खातिर लड़कियां न सिर्फ अपना देह बेच रही हैं बल्कि उनका खुलेआम प्रचार भी कर रही हैं। सबसे बड़ी बात है कि इस गलत तरीके के खिलाफ अभी तक किसी सामाजिक संगठन ने हस्तक्षेप नहीं किया है। आइए डालते हैं लड़कियों के कौमार्य बेचने की घटनाओं पर एक नजर. .. रोजी ने 6 लाख में बेच दिया कौमार्य.. लंदन में पढ़ाई की खातिर 18 साल की रोजी ने अपनी वर्जीनिटी को सिर्फ 6 लाख में बेच दिया। रोजी ने अपने कौमार्य को बेचने के लिए बाकायदा नेट पर नीलामी करवाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। एक 40 साल के इंजीनियर ने रोजी के कौमार्य को 8400 पाउंड(6 लाख रूपए) में खरीद लिया। जिसके बाद रोजी ने एक होटल में उस इं...

वे मायावती से डरते क्यों हैं ?

पंकज श्रीवास्तव इन दिनों जारी राजनीतिक गहमा-गहमी के बीच तमाम लोग एक अजब समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें डर है कि अगली लोकसभा के त्रिशंकु होने पर कहीं जोड़-तोड़ करके मायावती प्रधानमंत्री की कुर्सी तक ना पहुंच जाएं। ऐसा सोचने वालों में सिर्फ राजनीतिज्ञ नहीं, बुद्धिजीवी, पत्रकार और जनता का एक मुखर भी हिस्सा है। हाल ये है कि एक सर्वे के जरिये ये भी बता दिया गया है कि देश की 74 फीसदी से ज्यादा लोगों को मायावती का प्रधानमंत्री बनना पसंद नहीं। उन्हें लगता है कि इससे देश की प्रतिष्ठा घटेगी। ये अलग बात है कि हिंदुस्तान अमेरिका नहीं कि 622 लोगों के बीच हुए ऐसे सर्वेक्षणों के जरिये जमीनी हकीकत का ठीक-ठीक अंदाजा लगाया जा सके। बहरहाल चिंता में दुबले हो रहे इन लोगों की समस्या के निदान के लिए जरूरी है कि मायावती के गुनाह और खतरे को समझा जाए। मायावती को लेकर पहली चिंता... आगे पढ़ें के आगे यहाँ

महिलाओं को अपने लिए दिवस क्यों चाहिए?

इला बेन भट्ट पुरुष दिवस तो नहीं मनाया जाता, फिर महिलाओं को अपने लिए दिवस क्यों चाहिए? वह जननी है, जीवन उसी के बूते तो कायम है, फिर सृजनकर्ता को क्या आवश्यकता हुई कि अपने होने का अहसास किसी दिन के जरिए कराए। जानी-मानी शख्सियतें दे रहीं हैं इस सवाल का जवाब। वाय वीमंस डे? महिला दिवस आखिर क्यों? इसलिए कि देश-दुनिया की आधी आबादी ‘अदृश्य और मूक’ जीवन जी रही है, इस सच्चई को लम्बे समय तक याद कराने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। विश्व में नारियों ने अपने पांव पर खड़े होकर प्रगति के सोपान तय कर गौरवपूर्ण जीवन जीने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके बाद भी वह अस्वस्थ और असुरक्षित है। भावी नारी जाति का जीवन इस तरह से असुरक्षित नहीं रखा जा सकता, इसीलिए इस दिन की आवश्यकता है। हम अपने घर-आंगन में ही देख लें, सुबह रास्ते में कूड़े के ढेर से कुछ बीनती हुई किशोरियां हमें अक्सर दिख जाती हैं। इस किशोरी को तो शाला या कॉलेज में होना चाहिए। जब तक ऐसी किशोरियां शिक्षित नहीं होंगी, तब तक महिला दिवस मनाना व्यर्थ है। दिन निकलते ही सरेआम हम सब हाथ-ठेला खींचती महिलाओं को देखते हैं। इनके साथ होता है भारत का भविष्य, ...

नेपाल में भारत विरोध की भावना को भड़काया जा रहा है ...

भारत ऐसे पडोशीदेशों से घिरा है की वह चाह कर भी चैन से नही बैठ सकता है । एक पोस्ट में मैंने बांग्लादेश के हालात पर एक छोटी सी टिप्पणी किया था जिसे आप सबने काफी सराहा था । नेपाल भी कुछ कम नही है ... वह के बदले हुए हालात ने भारत को सोचने पर मजबूर कर दिया है । वहां की नई सरकार का रवैया भारत विरोध को इंगित कर रहा है । चाहे वह कोशी नदी के बाढ़ मामला हो या पशुपतिनाथ के मन्दिर में भारतीय पुजारियों से सम्बंधित मामला हो उसका रवैया एकदम निराशाजनक लगता है । प्रचंड की माओवादी सरकार अपनी नीतियों के जरिए पूरे नेपाल में ऐसा ढांचागत परिवर्तन लाने में लगी दिखती है , जिससे भारत - नेपाल के विशेष मैत्री संबंधों को तोड़कर दोनों देशों के बीच भविष्य में नहीं भरी जा सकने वाली खाई पैदा की जा सके । कुछ दिन पहले ही पशुपति नाथ मंदिर में सौ से ज्यादा माओवादियों ने घुसकर स्थानीय पुजारियों की नियुक्ति का विरोध कर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दक्षिण भारतीय ब्राह्माणों को पूजा - अर्चना करने से ...