Skip to main content

Posts

Showing posts with the label worldcup-2011

पूर्व खिलाड़ी हो, 2 करोड़ रुपए लो, और विशेषज्ञ बनो

वर्ल्डकप के शुरू होते ही हर चीज़ का बाज़ार तेज होता हुआ नजर आ रहा है ऐसे में मीडिया कहा पीछे रह सकता है उसमे भी होड़ लगी है खुद को सबसे अलग दिखाने की तो देखिये क्या कुछ हथकंडे अपना रहा है मीडिया क्रिकेट के महासंग्राम में खुद की टी आर पी का ग्राफ ऊपर उठाने के लिए......   एक पूर्व भारतीय स्पिनर के सामने वर्ल्डकप के दौरान न्यूज चैनल का विशेषज्ञ बनने के लिए 25 लाख रुपए की पेशकश आई। पेशकश काफी अच्छी कही जा सकती है, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस पूर्व खिलाड़ी ने इसे ठुकरा दिया। कारण-उसे दूसरे न्यूज चैनल से इससे भी बेहतर प्रस्ताव मिल चुका था। सूत्रों के अनुसार इन दिनों न्यूज चैनलों में वर्ल्डकप के लिए बेहतरीन विशेषज्ञ पैनल बनाने की जंग छिड़ी हुई है। 45 दिन के वर्ल्डकप के लिए पुराने धुरंधरों को 10 लाख से लेकर दो करोड़ रुपए तक की पेशकश की जा चुकी है। इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापरी के अनुसार जैसे-जैसे वर्ल्डकप का बुखार सिर चढ़ता जा रहा है, सभी न्यूज चैनल ऐसी दौड़ में शामिल होते जा रहे हैं। प्रत्येक चैनल चाहता है कि टूर्नामेंट के दौरान उसकी टीआरपी बढ़े और वो प्रतिद्वं...