Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनता

हिन्दुस्तान का एक दर्द यह भी --सबको सिर्फ अपनी पड़ीं है ---

इस खबर को पढ़िए , जनता बड़े ढंग से गुस्सा है रेलवे पर | बस सबको अपनी - अपनी पड़ीं है , किसी को युक्ति - युक्त पूर्ण ढंग से नहीं सोचना है | अखवार वाले समाज के ठेकेदार बने हुए हैं पर दूर की , यथार्थ सोच कहाँ है ? तर्क व वास्तविकता देखे जाने सोचे बिना बस अपने स्वार्थ के लिए हुंकार भरदेना , जवाब देही मांगना ( जहां आसानी से चलती है , गुंडों माफियाओं , छेड़खानी करने वालों के लिए कोइ नहीं भरता )| क्या ये सब नहीं सोचा जा सकता कि जब प्रकृति के इतने कठोर मौसम व कोहरे ठण्ड के कारण जहां कुछ दिखाई नहीं देता , सारे बेतार के तार , मोबाइल , रेडियो , इन्टरनेट लाइनों का सब कुछ ठप है तो अकेली रलवे क्या करे कोइ क्या करे , आखिर काम तो मनुष्य ही करता है |

शिक्षा का अंतहीन तमाशा

कमाल है ना , नए एचआरडी मंत्रीजी आए नहीं कि ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया। इसको बदलो , उसको बदलो। बोर्ड के एक्जाम हटा दो , यूजीसी हटा दो , नई रेग्यूलेटरी बॉडी बना दो , 100 दिन में यशपाल कमेटी को लागू कर दो। ऐसा शोर मच रहा है कि पता नहीं हायर एजुकेशन का क्या उद्धार होने वाला है। हलचल जरूर है , लेकिन क्या कोई सही मुद्दा समझ रहा है ? एक बात पर सबके कान खड़े हो गए। जबरदस्त बहस छिड़ गई। मंत्रीजी ने फरमाया कि क्लास टेंथ यानी दसवीं के बोर्ड एक्जाम खत्म कर दो। बोर्ड एक्जाम से कोई फायदा तो होता नहीं , उलटे स्टूडेंट्स पर स्ट्रेस पड़ता है। दिलो दिमाग पर इतना बोझ और तनाव डालने की भला क्या जरूरत। ( मजे की बात यह कि स्ट्रेस - फ्री या तनाव - रहित शिक्षा बड़ी चलन में है आजकल। गोया कि लोग अपने बच्चों के लिए स्कूल नहीं चाहते , बल्कि स्पा या आश्रम चाहते हैं। ) इधर मंत्रीजी ने फरमाया और उधर देखते ही देखते ही मीडिया की बांछें खिल गईं। उसने मंत्रीजी की बात ...

संपादकीयः दोमुंहे देशों की जोड़ी लड़ेगी तालिबान से?

तालिबान के साथ घमासान में पाक फौज को मिल रही सफलता पर अमेरिका इतरा रहा है। तालिबान अमेरिका के दुश्मन हैं जिसके खात्मे में उसके जवान शहीद नहीं हो रहे। यह लड़ाई पाकिस्तान अमेरिकी पैसों से लड़ रहा है। तालिबान पाक के भी दुश्मन हैं और धमाकों से परेशान पाक जनता भी अब यह समझ रही है। भारत भी खुश है कि पाकिस्तान आखिरकार तालिबान पर कार्रवाई कर रहा है। अफसोस ख़ुशी के ये दिन लंबे नहीं चलेंगे। कारण कि इस लड़ाई में सैद्धांतिक कमजोरी है। भूलना नहीं चाहिए कि जब तालिबान की कोपलें फूटीं, तब इसी खून से उसे सींचा गया था। वह मूर्त संगठन नहीं, एक सोच है जो विस्थापित अफगान पश्तूनों के बीच पनपी। उन पाक मदरसों में जो वहाबी संप्रदाय के पैसों से चलते थे। तब जमीन से बेदखल ये पश्तून शरणार्थी शिविरों में रह रहे थे। यहां मजहबी विचारधारा और पाक व अमेरिका द्वारा दी गई कलाश्निकोवों से लैस हुए और खून का बदला खून से लेकर काबुल में बैठ गए। पर बुरा हो खून के लज्जत की लत का। कब्जे में आने के बाद अफगानिस्तान मैदान नहीं रहा। लादेन ने फतह के लिए नई धरती दिखलाई। अमेरिकी सरजमीं पर अलकायदा के हमले के बाद से अमेरिका तालिबान का दुश...

कांग्रेस की फैक्ट्री से निकला नया प्रोडक्ट-राहुल

आशुतोष मैनेजिंग एडिटर आईबीएन7 आशीष नंदी बड़े विद्वान हैं और उनकी बहुत इज्जत है। चुनावों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लिखा कि बीजेपी और दूसरी पार्टियों को उनका दंभ यानी "एरोगेंस" ले डूबा। उनकी तुलना में देश की जनता ने मनमोहन सिंह की "विनयशीलता और सज्जनता" को सराहा और उनके सिर जीत का सेहरा बांधा। नंदी का विश्लेषण दिलचस्प है, और अरुण जेटली की बात से काफी मेल भी खाता है। जेटली का कहना है कि मतदाताओ ने "श्रिलनेस" यानी अनावश्यक बयानबाजी, सतहीपने को नकार दिया, लोगों ने "मॉडरेशन" को पसंद किया न कि जिंगोइजम को। जिंगाइजम और एरोगेंस बड़े शब्द हैं और अगर नंदी और जेटली जैसे लोग इनका इस्तेमाल करते हैं तो फिर अनायास ही सबकी नजर भी उधर ही उठ जाती है। इन जुमलों से चुनावों का खूबसूरत विश्वेषण तो हो जायेगा लेकिन सही तस्वीर सामने आ पाएगी, कहना मुश्किल है। देश मे इस वक्त दो तरह की धाराएं गडमड हो रही हैं। एक, पुराने परंपरागत "प्री-इंडस्ट्रियल" अंदाज में। और दो, आधुनिक "इंडस्ट्रियल स्टाइल" में। "प्री इंडस्ट्रियल" अंदाज की राजनीति के मूल मे...