Skip to main content

Posts

Showing posts with the label paul

पंडित पॉल’ चंद दिनों के मेहमान !

    www.bhaskar.com जर्मनी। फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान अनपी सटीक भविष्यवाणियों से सबके चहेते बन चुके ‘पंडित पॉल’ अब ज्यादा दिनों के मेहमान नहीं हैं। जी हां, ये जानकर चौकिए मत। फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान दूसरों का भविष्य बताने वाले पॉल ऑक्टोपस का भविष्य संकट में है। उनके भविष्य को खतरा किसी डच फुटबॉल प्रेमी की वजह से नहीं है। और न ही कोई जर्मन प्रशंसक उनसे अपनी टीम को सेमीफाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहता है।दरअसल एक ऑक्टोपस की उम्र सीमा औसतन 3 साल की होती है। और पॉल ढाई साल हो चुके हैं। अगर पॉल खुशकिस्मत रहे तो ‘सी लाइफ’ एक्येरियम की बेहतरीन व्यवस्था में वे ज्यादा से ज्यादा 4 साल तक ही जीवित रह सकेंगे। ऐसे में यूरो 2012 के मैचों की भविष्यवाणी करने के लिए पॉल इस दुनिया में नहीं रहेंगे। इससे पहले आठ भुजाओं वाले ऑक्टोपस बाबा ने ‘संन्यास’ की घोषणा कर दी है। अब वे कोई भविष्यवाणी नहीं करेंगे। जर्मनी के सी-लाइफ ओबेर हुसेन एक्वारियम के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अब पॉल भविष्यवाणी नहीं करेगा। वह सिर्फ उसे देखने आने वाले बच्चों का मनोरंजन करेगा।