Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sahiba

अप्राकृतिक सेक्‍स की देन वाइफ स्‍वैपिंग

जैसे जैसे समाज बोल्‍ड होता जा रहा है रिश्‍तों के कई नए नए रूप सामने आ रहे हैं। इन दिनों समाज में वाइफ स्‍वैपिंग का कांसेप्‍ट चर्चा का विषय बना हुआ है क्‍योंकि भारतीय समाज अभी इतना बोल्‍ड नहीं हुआ है जो इस तरह के रिश्‍तों को समाज में जगह दे। शहर के बड़े बड़े होटलों में यह खेल खुले आम खेला जाता है कभी चाबी बदलकर,तो कभी अंकों के मायाजाल से,लेकिन हैरत की बात यह है की आज मर्दों के साथ साथ औरतें भी इस खेल में रूचि ले रही है,अपने मर्द की गैरमौजूदगी में भी औरत को यह खेल खेलने में ऐतराज़ नहीं है. कई बार खबरों की सुर्खियों में रहा यह मामला लोगों के लिए जिज्ञासा बना हुआ है कि आखिर लोग ऐसा क्‍यों करते हैं? इसके पीछे उनकी क्‍या मानसिकता होती है?क्या कुछ दिनों में यह खेल देश के हर कोने में पैर पसार लेगा? क्‍या है वाइफ स्‍वैपिंग इसके तहत लोग अपनी पत्‍नी को दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाने की छूट देते हैं। इसमें पति पत्‍नी दोनों की सहमती रहती है। दो पुरुष आपस में पत्‍नी बदलते हैं लेकिन कई बार यह दायरा बढ़कर 4 या 6 भी हो सकता है। अप्राकृतिक सेक्‍स की प्रवृति मनोवैज्ञानिक विनय मिस्रा का कहना है कि भल...

बराक ओबामा का इंडियन एडीशन

इन तस्वीरों पर इन डॉट कॉम का लोगो चिपका है। जाहिर इसे इसी साइट ने जारी किया होगा। यूट्यूब पर बालिका वधू में अभिषेक बच्चन की एपीसोड खोजने के दौरान इस पर नजर चली गयी। यूट्यूब पर मुन्नी बदनाम हुई गाने के साथ इन तस्वीरों को स्लाइड शो के तौर पर जारी किया गया। इन डॉट कॉम नेटवर्क 18 की साइट है जिस पर कि आपको दुनियाभर के रेडियो स्टेशन ऑनलाइन मिल जाएंगे। नेटवर्क 18 का सीएनएन ग्रुप से भी बिजनेस टाइअप है।

इस्लाम में आतंकवाद वर्जित क्यों?

Source: धर्म डेस्क. उज्जैन आं तकवाद यानि ऐसा वाद जिसे दिल और दिमाग से नहीं बल्कि बम और बंदूकों के दम पर फेलाया जाता है। धर्म कोई भी क्यों न हो वह आतंकवाद यानि कि दहशतगर्दी को इजाजत नहीं देता। किसी धर्म विशेष से आतंकवाद जैसे घिनोने कार्य को जोडऩा उचित नहीं है। इस्लाम धर्म की प्रमुख संस्थाएं दारूल उलूम देवबंद, आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड और वक्फ दारूल उलूम...आदि सभी ने उत्तर प्रदेश के देवबंद शहर में आयोजित देश के सर्वोच्च इस्लामिक सम्मेलन में ' आतंकवाद ' की सभी कार्रवाइयों को गैर धार्मिक होने के साथ ही ग़ैर इस्लामी भी कहा गया है। ऐलाने इस्लाम: इस सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण घोषणापत्र भी पारित किया गया। दारुल-उलूम के आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में भी सभी तरह की हिंसा और आतंकवाद की आलोचना करते हुए सर्वसम्मति से एक घोषणापत्र पारित किया गया। इस सम्मेलन में अनेक मुस्लिम विद्वानों, धार्मिक नेताओं और मौलवियों ने हिस्सा लिया। घोषणापत्र में कहा गया है- 'इस्लाम ऐसा धर्म है, जिसमें सभी के प्रति दया-दृष्टि रखी जाती है। इस्लाम सभी तरह की हिंसा, आतंकवाद और अत्याचार की कड़ी आलोचना करता ह...

इंसान तो इंसान जानवर भी हो गए ज्योतिषी !

डॉ अरुणा कपूर आप एक व्यक्ति को देख रहे हैं, यह व्यक्ति कमर से आधा झुका हुआ है । आप कयास लगाते हैं कि या तो अब वह बैठने वाला है, या तो सीधा खडा होने वाला है! लेकिन वह आगे कोई भी हरकत नहीं करता, वैसा ही आधा झुका हुआ रहता है। इसे ज्योतिषी कहते है। थोडी ही देर बाद उसे आस-पास कुर्सी नजर आती है तो वह बैठ जाता है और कहता है 'मै बस! बैठने ही वाला था' उसे सडक दिखाई देती है तो सीधा हो कर चलना शुरु कर देता है। कहता है ' मै बस..जाने ही वाला था ' उसे नदी या तालाब दिखाई देता है, तो सीधे उसमें छ्लांग लगा कर कहता है - ' मैं नहाने की ही सोच रहा था ' इस तरह से यह ज्योतिषी चौतरफा देखते हुए सबसे नजदीकी तत्व के साथ सांठ-गांठ बना लेता है। मेरे कहने का मतलब साफ है, ज्योतिषियों की भविष्यवाणी अधर में लटकी होती है ।'होने' से या ' नहीं होने' से ज्यादा होने और न होने की 'संभावना' पर विशेष जोर दिया जाता है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक घटित होता ही है! 'संभावना' का बखूबी इस्तेमाल जो किया होता है। मुझे याद है...कुछ ही साल पहले मैंने एक चैनल पर प्रख्यात ज्योतिषी...