Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चुनाव

शिवराज या फिर मोदी?

आशुतोष मैनेजिंग एडिटर आईबीएन7 आशुतोष जी एक तेज तर्रार सोच के धनी व्यक्ति है,उनकी भाषाशैली और अपनी बात कहने का अंदाज़ पत्रकारिता और मीडिया की नयी पहचान को बंया करती है! आशुतोष जी का यह लेख काफी प्रभावशाली है!इसे मैंने ibn7 वेबसाइट से साभार यहाँ प्रकाशित किया है गाली-गलौच के बीच आम धारणा यही बनती है कि ये राजनीति अपने लायक नहीं है। यहां सभ्य पढ़े लिखे लोगों के लिए जगह नहीं है। राजनीति करने के लिए किसी जाति विशेष या फिर किसी धर्म विशेष का होना जरूरी है। या फिर अपराध की दुनिया में पीएचडी तो हो ही। और अगर कुछ भी न किया हो तो इतना पैसा बैंक में हो कि वो आसानी से किसी भी पार्टी का टिकट खरीद सके। अगर दंगा कराना आता है तो किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब भी देख सकते है और शायद कुछ धन कुबेर आपको प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर भी पेश कर सकते हैं। लेकिन यकीन जानिए देश के लोकतंत्र की ये तस्वीर बदल रही है। हाल के दिनों में कुछ बुनियादी बदलाव की आहट आने लगी है। बहुत दूर नहीं बिहार ही चले जाइए। नीतीश बमबम हैं जबकि लालू खिसियाए हुए । बिहार के बारे में मशहूर था कि जाति बल, धर्म ब...

सामयिक रचना:

शक्कर मंहगी होना पर... दोहा गजल आचार्य संजीव 'सलिल' शक्कर मंहगी हो रही, कडुवा हुआ चुनाव. क्या जाने आगे कहाँ, कितना रहे अभाव? नेता को निज जीत की, करना फ़िक्र-स्वभाव. भुगतेगी जनता 'सलिल', बेबस करे निभाव. व्यापारी को है महज, धन से रहा लगाव. क्या मतलब किस पर पड़े कैसा कहाँ प्रभाव? कम ज़रूरतें कर'सलिल',कर मत तल्ख़ स्वभाव. मीठी बातें मिटतीं, शक्कर बिन अलगाव. कभी नाव में नदी है, कभी नदी में नाव. डूब,उबर, तरना'सलिल',नर का रहा स्वभाव. ***********************************

दोहे, पादुका महात्म्य, पन्हैया,

पान पन्हैया की रही, भारत में पहचान. पान बन गया लबों की, युगों-युगों से शान. रही पन्हैया शेष थी, पग तज आयी हाथ. 'सलिल' मिसाइल बन चली, छूने सीधे माथ. जब-जब भारत भूमि में होंगें आम चुनाव. तब-तब बढ़ जायेंगे अब जूतों के भाव. - आचार्य संजीव 'सलिल' सलिल.संजीव@जीमेल.कॉम

कुण्डली --आचार्य संजीव 'सलिल'

इधर चुनाव उधर क्रिकेट, दो-दो देखो मैच। कौन कहाँ पर ड्राप हो, कौन कहाँ पर कैच? कौन कहाँ पर कैच, फैसला दे एम्पायर। जो जीते हो हीरो, हारा हो वैम्पायर। कहे 'सलिल' कविराय बजाओ जी भर ताली। कुछ भी करो न काम व्यवस्था को दो गाली।
हिंदुस्तान का दर्द.... -- नाग साँप बिच्छू खड़े, जनता है मजबूर। जिसे चुना वह डसेगा, हो सत्ता में चूर।। -- तेंतीस प्रतिशत से अधिक, मिलें न जिसको मत। जब्त जमानत हो 'सलिल', सुधरेगी कुछ गत।।