Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आतंकवाद

कसाब पर अब तक 31 करोड़ फूंके

मुंबई. मुंबई हमले के दौरान पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब देश का सबसे महंगा कैदी सिद्ध हो रहा है। आर्थर रोड जेल में उसकी सुरक्षा पर हर रोज करीब 85 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं जबकि पहले अनुमान पचास लाख खर्च होने का था। एक साल में सरकार ने इस आंतकवादी की सुरक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य पर 31 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। आज से ठीक एक साल पहले 26 नवंबर को 21 साल के कसाब और उसके साथियों ने मुंबई को दहला दिया था। पुलिस की मेहनत से कसाब जिंदा हाथ लग गया था। फौलाद की दीवारें कसाब को आर्थर रोड जेल में 15 बाय 15 फीट के फौलाद अर्थात स्टील से बने कैदखाने में रखा गया है। इसकी छत भी विशेष प्रकार के फौलाद से बनी है। इस पर ग्रेनेड हमले का भी कोई असर नहीं होगा। हवा के लिए फौलाद की इन दीवारों में छोटे-छोटे छेद किए गए हैं। विशेष बंकर भी इस कैदखाने के चारों ओर विशेष प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल कर बंकर बनाए गए हैं। यहां चौबीसों घंटे अत्याधुनिक हथियारों से लैस पुलिसकर्मी तो तैनात हैं ही, सीसीटीवी कैमरों की मदद से कैदखाने के भीतर और बाहर की गतिविधियों पर पैनी नजर भी रखी जाती है। ...

प्यार, नफरत और आतंक का खूनी खेल

हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी ने मनपसंद लड़की का विवाह कहीं ओर हो जाने से खफा होकर उसके पति सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। हिजबुल का आतंकी इश्फाक जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की माहौर तहसील स्थित देवल इलाके की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। उसने इसका कई बार इजहार किया, लेकिन हर बार इनकार मिला। लड़की की मां ताजा बेगम ने भी इस शादी से मना कर दिया। चार दिन पहले बेगम ने बेटी की शादी स्थानीय युवा व्यवसायी एजाज के साथ शादी कर दी। इससे खफा होकर बुधवार रात चार आतंकियों के साथ आए इश्फाक ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर पहले ताजा बेगम की हत्या की और फिर लड़की के सामने ही उसके पति एजाज व ससुर की हत्या कर दी। आतंकियों ने गांव वालों को चेतावनी दी कि अगर किसी ने उनके फरमान को नहीं माना तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसके बाद वे रियासी के जंगलों में फरार हो गए। गौरतलब है कि जहां वारदात हुई वह दूरदराज का इलाका है और वहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी नहीं हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आतंकियों की तलाश में व्यापक अभियान छेड़ दिया है। आगे पढ़ें के आगे यहाँ

पाक ..... साफ़ ..... पडोशी ....

पाकिस्तान में आतंकवाद का एक इतिहास रहा है . सोवियत संघ सेना ने जिन दिनों अफगानिस्तान में नाजायज घुसपैठ कर रखी थी , उन्हीं दिनों में पाकिस्तान में लड़ाकू और कट्टरवादी संगठनों का सबसे ज्यादा विस्तार हुआ था। इसमें पाकिस्तान , अमेरिका व सऊदी अरब की बहुत नजदीकी साझेदारी रही थी। इसी दौरान अमेरिका और पाकिस्तान के मुख्य गुप्तचर संगठनों ( सीआईए और आईएसआई ) में इतने करीबी रिश्ते बन गए , जो बाद में भी कई अप्रत्याशित रूपों में सामने आए। बाद में पश्चिमी देशों ने जहां अपने लिए ख़तरनाक सिद्ध होने वाले आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए पाकिस्तान पर बहुत जोर बनाया , वहीं भारत के लिए खतरनाक माने जाने वाले आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई पर कम ध्यान दिया। इसी कारण अमेरिका के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी युद्ध ...

बांग्लादेश भारत के लिए खतरा बनता जा रहा है ....

आज बांग्लादेश सुलग रहा है । वहां जिस तरह बांग्लादेश राइफल के जवानों ने अपने अधिकारिओं और अन्य जवानों की हत्या की उसकी आंच हमपर भी आएगी । बांग्लादेश रायफल में विद्रोह इस उपमहाद्वीप में नई प्रवृति की शुरुआत कर सकता है । कई साल पहले पिर्दिवाह की घटना के समय ही बी डी आर का असली चेहरा खुलकर सामने आ गया था । अब पर्दाफाश भी हो गया । इस विद्रोह की दो प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं। बीडीआर के जवान सेना के जवानों जैसा वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिलने और बीडीआर के सभी उच्च पदों पर सेना के अफसरों की तैनाती से नाराज थे। उनकी नाराजगी की दूसरी बड़ी वजह यूएन पीस मिशन पर बीडीआर के जवानों को नहीं भेजा जाना बताई जा रही है। पर ये दोनों इतनी बड़ी वजहें नही है की वे अधिकारियों के घरों में घुसकर लूटपाट करते और उनकी पत्नियों से बलात्कार कर डालते। कई अफसरों को जिन्दा जमीं में गाड़ देते । यह बगावत अचानक नहीं हुई है । ऐसे संकेत और सबूत हैं कि इस नरसंहार के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही थी। खुफिया जा...