Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शे'र

इन्तिज़ार

एक शे'र आचार्य संजीव 'सलिल' इन्तिज़ार में जो मज़ा पाया है। वस्ल में हाय! वो मज़ा न मिला।। -दिव्यनर्मदा.ब्लॉगस्पॉट.कॉम

बीसीसीआई का तोहफा, खिलाड़ी होंगे मालामाल

न्यू जीलैंड की जमीन पर 41 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया के ऊपर पैसों की बरसात होना शुरू हो गई है। यह शुरुआत की है खुद बीसीसीआई ने। टेस्ट श्रृंखला जीतने के तुरंत बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को तोहफा दे डाला। बोर्ड ने घोषणा की कि इस जीत के बाद टीम के सपोर्ट स्टाफ को 10 लाख रुपए की राशी दी जाएगी। जबकि धोनी और उनके धुरंधरों को 15 लाख रुपए इनाम में मिलेंगे। गौरतलब है कि 1968 के पहले कीवी दौरे में नवाब पटौदी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में 3-1 से टेस्ट सीरीड जीती थी। इसके बाद कई बार भारत वहां खेलने गया लेकिन हर बार हार का मुंह ही देखना पड़ा। इस बार भी न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह दौरा काफी कठिन होगा और टीम इंडिया को खासी मेहनत करनी पड़ेगी। पहले दो टी-20 मैच हारने के बाद कीवी दौरा कठिन लग भी रहा था। मगर जिस तरह से टीम इंडिया ने पहले एक दिवसीय श्रृंखला और फिर टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया इससे न सिर्फ बीसीसीआई बल्कि पूरा देश जश्न मना रहा है। यदि आप भी टीम इंडिया की जीत पर उन्हें बधाई देना चाहते हैं तो हमें लिख भेजें अपने संदेश । आगे पढ़े...