Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मीठे जख्म

ग़ज़ल-दिल की लगी

दिल की लगी इस दिल्लगी पर क्यों न मर जाए कोई , या खुदा इस दिल्लगी पर ,क्या न कर जाए कोई ऐ जिंदगी ! तू ही बता , ये राज कैसा राज है , दिल मैं बस बैठा मगर ना दिल मैं बस पाये कोई दिल के करीव है वही जो आज हमसे दूर है, भूलना चाहें जिसे क्यों याद फ़िर आए कोई । दर्द तो दिल मैं है पर मीठी सी है तासीर भी , इस दर्दे दिल की दास्ताँ का क्या बयान गाये कोई । दिल की लगी की ये लगी मीठी तो है प्यारी भी है , श्याम मीठी छुरी के क्या ज़ख्म भर पाये कोई ।।