भास्कर.कॉम डायरेक्टर: प्रकाश झा बैनर: प्रकाश झा प्रोडक्शन,वॉक वाटर मीडिया,यूटीवी मोशन पिक्चर्स, संगीतकार: प्रीतम चक्रबर्ती,आदेश श्रीवास्तव,शांतनु मोइत्रा गीतकार: गुलज़ार,समीर,स्वानंद किरकिरे कलाकार: अजय देवगन,रणबीर कपूर,कैटरीना कैफ, मनोज वाजपेयी, अर्जुन रामपाल, नसीरुद्दीन शाह,सारह थॉमसन केन स्टार: *** शुक्रवार को रिलीज़ हुई फिल्म राजनीति को मॉडर्न महाभारत कहा जा सकता है| इस फिल्म में अजय देवगन का किरदार कर्ण,रणबीर कपूर का अर्जुन और नाना पाटेकर का किरदार शकुनी मामा के पत्रों से मेल खता है| महाभारत की तरह ही फिल्म की कहानी में भी यह तीनों किरदार बेहद अहम हैं|फिल्म की कहानी है एक राजनीतिक परिवार की| भास्कर सान्याल(नसीरुद्दीन शाह)एक वामपंथी नेता के किरदार में हैं जो राजनीति में मूल्यों पर बहुत विश्वास करता है और उसकी इसी बात से प्रभावित होकर विपक्ष पार्टी के नेता की बेटी भारती(निखिला त्रिखा)अपने पिता के विरुद्ध जाकर भास्कर की पार्टी में शामिल हो जाती है| मगर एक भूल से भास्कर के किए-कराए पर पानी फिर जाता है और वह सब कुछ छोड़कर स्व-घोषित वनवास को चला जाता है|वह भारत...